झारखड में भाजपाईयों घर तोडेंगे-दिग्विजय सिंह, वीडी बोले इन्हें झूठ परोसन का टेण्डर मिला
भोपाल. पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपने एक्स हैण्डल पर रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा का वीडियो शेयर किया है। वीडियो झारखंड में इसमें एसएसपी कहते दिखाई दे रहे हैं कि भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी की है। आप एक ओर भारत माता की जय बोल रहे है। दूसरी ओर भारत माता के जवानों को पत्थर मारते हुए दिख रहे है। जिससे उनकी जान जा सकती है।
कंग्रेस न इसके माध्यम से भाजपा पर सवाल उठाये हैं। दिग्विजय सिंह ने भाजपा से पूछा है कि छतरपुर की तरह यहां भी भाजपाईयों के घर बुलडोजर चलवायेंगे। इस पर केन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह ने कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार जुल्म ढा रही है। वहीं भाजपा प्रदेंशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि दिग्विजय सिंह को झूठ परोसने का टेण्डर मिला है। झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये अश्रु गैस और वाटर कैनन का प्रयोग किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन पर रबर के बैलेट दागे हैं।
भाजपाइयों को नेस्तनाबूद करेंगे -दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने रांची अफसर का वीडियो रिट्वीट करते हुए लिखा- ‘वीडी शर्मा अब इन भाजपा कार्यकर्ताओं को भी नेस्तनाबूद कर उनके घर पर जेसीबी चलवाएंगे? एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने छतरपुर में हुई कार्रवाई को लेकर X पर लिखा- छतरपुर में थाने पर पथराव का मैं समर्थन नहीं करता, लेकिन इसके आरोप में हाजी शहजाद अली का मकान जमींदोज करना, उनकी गाड़ियों पर बुलडोजर चलाना और उसे गुनाहों का मुखिया घोषित करना भी संदेह पैदा करता है।दिग्विजय ने आगे लिखा- संदेह यह भी है कि मप्र में भाजपा नेता जिस घटना को पत्थरबाजी से जोड़ रहे हैं। स्थानीय कलेक्टर उसे अवैध निर्माण का मामला बता रहे हैं। प्रशासन और राजनीतिक लोगों के बयानों में विरोधाभास है। दूसरी तरफ कानूनी सवाल भी हैं कि किसी व्यक्ति का घर बिना प्रक्रियाओं का पालन किए कैसे तोड़ा गया? सबसे बड़े कोतवाल सांसद जी बनकर उभरे और तुरंत बयान दे दिया कि पत्थर फेंकने वालों के साथ यही सलूक किया जाएगा और उन्हें नेस्तनाबूद कर देंगे। क्या देश में न्यायालय की भूमिका खत्म हो गई है? क्या स्थानीय पुलिस और सांसद ही कानूनी फैसले लेने के लिए नियुक्त कर दिए गए हैं?

