LatestNewsराष्ट्रीय

जेएएच में प्लाज्मा थैरेपी शुरू, कोल्ड ओपीडी का शुभारंभ

ग्वालियर विश्व भर में कोरोना महामारी से निपटने के लिये कार्य किया जा रहा है। कोरोना से निपटने के लिये प्लाज्मा थैरेपी को भी अपनाया जा रहा है। ग्वालियर में भी प्लाज्मा थैरेपी के माध्यम से कोविड.19 के उपचार का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। जयारोग्य चिकित्सा समूह के ब्लड बैंक में सोमवार को प्लाज्मा थैरेपी का कार्य शुरू किया गया। संभागीय आयुक्त एमबी ओझा, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, डीन मेडीकल कॉलेज डॉण् एसएन अयंगर की उपस्थिति में प्लाज्मा थैरेपी का काम शुरू हुआ।
कोविड.19 के जो मरीज उपचार के पश्चात पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए हैं, उनका प्लाज्मा कोरोना पॉजिटिव मरीज के उपचार में कारगर साबित हो रहा है। इसकी शुरूआत ग्वालियर में भी की गई है। ग्वालियर ब्लड बैंक में अब प्लाज्मा एकत्र करने का कार्य शुरू किया गया है। प्लाज्मा थैरेपी के शुभारंभ अवसर पर सीईओ जिला पंचायत शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन, अधीक्षक जेएएच डॉण् आरएस धाकड़ सहित चिकित्सक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
संभाग आयुक्त ने कहा कि प्लाज्मा थैरेपी के माध्यम से कोरोना मरीजों के उपचार में सहायता होगी और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य भी मिलेगा। जो लोग कोरोना को हराकर पूर्णतरू ठीक हो चुके हैंए वे लोग प्लाज्मा डोनेशन के लिये आगे आएंए ताकि लोगों का उपचार इस विधि से भी किया जा सके।
कोल्ड ओपीडी का शुभारंभ
जयारोग्य चिकित्सा समूह के परिसर में माधव डिस्पेंसरी के सामने नवीन कोल्ड ओपीडी का शुभारंभ सोमवार को संभाग आयुक्त एमबी ओझा की उपस्थिति में किया गया। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, डीन मेडीकल कॉलेज डॉ अयंगर, सीईओ जिला पंचायत शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन के साथ ही अधीक्षक जेएएच डॉण् धाकड़ एवं चिकित्सकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet pashagaming pusulabet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet kingbetting giriş lunabet giriş jasminbet jasminbet giriş betcio galabet piabet betcio tokyobet betplay grandpashabet betplay perabet perabet giriş perabet perabet giriş kingroyal kingroyal giriş vaycasino vaycasino holiganbet giriş pashagaming giriş piabet betcio meritking deneme bonusu veren siteler pashagaming matbet betplay atlasbet galabet perabet grandpashabet avrupabet avrupabet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş alobet alobet giriş