LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

जीएसटी 2.0 से दिवाली शॉपिंग सस्ती, कपड़े से लेकर कार तक 7% से 10% तक फायदा

भोपाल. इस समय हर घर में एक ही चर्चा है कि इस बार जीएसटी के स्लैब में बदलाव हुआ है तो दिवाली की शॉपिंग कितनी सस्ती होगी। अग दिवाली का बजट पिछली बार जितना ही है तो क्या इस बार ज्यादा सामान आएगा या ज्यादा बचत होगी। कौन सा इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने पर फायदा है औ किस पर नहीं। एक बडा सवाल यह भी है कि कपडे-जूते ऑनलाइन खरीदना फायदेमंद है या फिर दुकान या शोरूम से। दिवाली पर हर परिवार मे नए कपडे मिठाइयां-नमकीन, सजावट का सामान और कोई नई वस्तु खरीदने की परंपरा है।
जानकारी के अनुसार अगर आपका बजट पिछली दिवाली जितना ही है तो आपको कम से कम 7 प्रतिशत और अधिकतम 10 प्रतिशत तक का फायदा मिलना तय है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप क्या खरीद रहे है। फायदा सिर्फ उन्हीं सामानों पर मिलेगा जिन पर जीएसटी की दरें कम हुई है।
इस त्योहारी मौसम में ग्राहक सोना खरीदने की हसरत लेकर बाजार पहुंच रहा है लेकिन रिकॉर्ड कीमतों को देखकर बजट कम पड़ जा रहा है। यह ज्वेलर्स के लिए भी एक नई चुनौती है, जिसका उन्होंने हल निकाल लिया है। सर्राफा कारोबारी अब ‘पेपर कास्टिंग’ जैसी तकनीकों का सहारा ले रहे हैं। ऐसी ज्वेलरी, जो दिखने में भव्य हो लेकिन वजन में हल्की और कीमत में बजट के अनुकूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *