LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जांचदल ने पार्षदों से की बात, क्रॉस वोटिंग पर पार्षद बोले-कांग्रेस के लिये की वोटिंग चाहों तो गिरगांव महादेव पर कसम खा लें

ग्वालियर. नगरनिगम में सभापति के चुनाव में कांग्रेस की ओर तरफ से क्रॉस वोटिंग मामले की जांच करने आया जांच दल एक ही दिन में वापिस हो गया है। जांचदल को 2 दिन रूककर यहां पार्षदों से अलग-अलग बात करनी थी। लेकिन जांचदल के मुखिया पूर्व मंत्री मुकेश नायक तो 12 घंटे ही यहां रूके और वापिस हो गये हैं। एक सदस्य महेन्द्र चौहान ने जरूर बुधवार को कुछ पार्षदों से बात की है। पार्षद एक ही बात पर अड़े हुए हैं कि उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग की है। चाहों तो गिरगांव वाले महादेव पर कसम खिला लो। पार्षदों से बातचीत कर जांच दल ने अपनी रिपोर्ट करीब तैयार कर ली है। अब यह रिपोर्ट पीसीसी कमलनाथ के सामने पेश की जायेगी।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर मेयर का चुनाव कांग्रेस की डॉ. शोभा सिकरवार के जीतने के बाद कांग्रेस को पूरी आशा थी कि नगर निगम परिषद भी उनकी होगी। सभापति के चुनाव में कांग्रेस विधायक व मेयर पति डॉ. सतीश सिकरवार, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा व वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा ने पूरी ताकत लगा दी थी। 66 में से कांग्रेस के पार्षद 25 पर सीट जीते थे। सारे निर्दलीयों को अपनी ओर खींचने के बाद कांग्रेस 32 पार्षद तक के आंकड़े पर पहुंच गया था। जबकि भाजपा के पास 34 पार्षद थे। यही बहुमत का आंकड़ा था। कांग्रेस ने कुछ भाजपाइयों को अपनी ओर वोटिंग के लिए तैयार कर लिया था, लेकिन कांग्रेस की ओर से भी क्रॉस वोटिंग होने से मामला बिगड़ गया और कांग्रेस सिर्फ एक वोट से सभापति बनाने में चूक गई थी। हालांकि भाजपा से भी 4 लोगों ने क्रॉस वोटिंग की है और पार्टी को पता है, लेकिन एक वोट से सभापति अपने नाम करने के बाद भाजपा ने चुप्पी साध ली है।
31 पार्षद पहुंचे बैठक में
सभापति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की जांच के लिये भोपाल से 2 सदस्यीय दल पूर्व मंत्री मुकेश नायक व महेन्द्र चौहान मंगलवार को शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आये। रात को ही जांच के दौरान 31 पार्षद बैठक में शामिल हुए। बैठक में अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, विधायक सतीश सिकरबार, सुनील शर्मा भी मौजूद थे। बैठक के दौरान क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर बात शुरू होने पर पार्षद सरोज हैवरन कंषाना ने उठकर कहा है कि आरोप झूठा है। वह गिरगांव महादेव मंदिर पर कसम खाने को तैयार है। इसके बाद सभी पार्षदों ने गिरगांव महादेव मंदिर मंदिर पर चलने के लिये हामी भरी। इस बीच दूसरा संदेही पार्षद ने अपनी ओर से कोई बात नहीं कहीं। सभी के साथ सहमति दी और इसके बाद बैठक में शामिल विधायक सतीश सिकरबार दूसरी बैठक की बात करते हुए चले गये और बाद में समिति सदस्य नायक व चौहान  होटल पहुंचने पर विधायक प्रवीण पाठक, सतीश सिकरबार व सुनील र्श्मा होटल में भी मुलाकात करने पहुंचे। बैठक के बाद मुकेश नायक ने कहा है कि महेन्द्रसिं चौहान को जिला प्रभारी बनाया गया है उन्हें भी यहां ज्वाइन कराना था और क्रॉस वोटिंग की भी जांच कर रहे है। जांच के लिये वह 2 दिन रूकेंगे, लेकिन वह बुधवार की सुबह भोपाल के लिये रवाना हो गये। जबकि महेन्द्रसिंह ने बुधवार को भी कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर इस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश की है। महेन्द्र सिंह ने कहा है कि पूर्व में भी कांग्रेस में ऐसे ही लोगों की वजह से सरकार गिर चुकी है। अब अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कमलनाथ ही स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे और क्रॉस वोटिंग की तह तक जाने के निर्देश दिये हैं।

लिफाफे में बंद रिपोर्ट कमल नाथ का भेजी जाएगी
जांच दल यहां जो भी जांच करेंगे और पार्षदों से बात करेंगे। उसके बाद वह अपनी पूरी एक रिपोर्ट बंद लिफाफे में PCC चीफ कमल नाथ को भेजेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ इस पूरे मामले में अगला एक्शन लेंगे। पर जिस तरह की गंभीरता दिखाई गई है उससे साफ है कि भोपाल से इस मामले में कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet jojobet jojobet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet grandpashabet betnano meritbet