जहरीली गैस से 8 की मौत, खंडवा में गणगौर के लिये सफाई करने के लिये उतरा था युवक डूबा
खण्डवा. कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से 8 लोगों की मौत हो गयी। लगभग 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी 8 शवों कुएं से बाहर निकल लिये गये हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस, प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
यह घटना गुरूवार की शाम को जिले के छैगांव माखन क्षेत्र के कोंडावत गांव की है। ऐसा बताया जा रहा है कि गणगौर विर्सजन को लेकर अर्जुन नाम का शख्स कुएं की सफाई करने उतरा, जो जहरीली गैस की वजह से बेसुध होकर कुएं में जमा दलदल में डूब गया। उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक 7 और लोग कुएं में उतरे। यह सब भी जहरीली गैस के कारण दम घुटने से डूब गये और इनकी जान चली गयी।
सभी 8 लाशों को पोस्टमार्टम के लिये छैगांवमाखन के अस्पताल ले जाया गया है। शुक्रवार को शवों का अंतिम संस्कार किया जायेगा। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को 44 लाख रूपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
हादसे में इन लोगों की हुई मौत
राकेश (21) पिता हरी पटेल
वासुदेव (40) पिता आसाराम पटेल
अर्जुन (35) पिता गोविंद पटेल
गजानंद (35) पिता गोपाल पटेल
मोहन (48) पिता मंसाराम पटेल
अजय (25) पिता मोहन पटेल
शरण (40) पिता सुखराम पटेल
अनिल (28) पिता आत्माराम पटेल
कुएं से नहीं निकले तो बुलाया प्रशासन को
ऐसा बताया जा रहा है। गुरूवार को दोपहर के वक्त 8 लोग कुएं में डूबे थे। शाम तक बाहर नहीं निकले। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया और साथ ही पुलिस और प्रशासन को भी सूचित किया है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ एसडीईआरएफ का 15 सदस्यीय दल भी घटनास्थल पर पहुंच गया। रेस्क्यू टीम रस्सी और जाली लेकर में कुएं में उतरी और शवों को बाहर निकाला।
कुएं में कूंदा अर्जुन, सबसे बाद में निकला शव
ऐसा बताया जा रहा है कि जिस कुएं में यह हादसा हुआ। उस कुएं के किनारे एक नाली निकलती है। इस नाली के माध्यम से गांव का गंदा पानी कुएंमें जाता है। जिससे कुआं दलदल में तब्दील हो गया है। इसी दलदल की सफाई के लिये अर्जुन नाम का युवक कुएं में उतरा था। आशंका है कि गंदगी के कारण कुएं में जहरीली गैस बन गयी। जिससे उसका दम घुटा और वह डूब गया। इसके बाद एक एक कर 7 लोग डूबे। रेस्क्यू में सबसे आखिरी में अर्जुन का शव निकाला गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन की 5 तस्वीरें देखिए –






