जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पथराव और डण्डे से हमला
सतना. मध्यप्रदेश के सतना में कुछ अपराधियों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। असामाजिक तत्वों ने धवारी चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर डंण्डे बरसाये और पत्थ भी फेंके हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।
वीडियों में कुछ नारेबाजी कर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पत्थर बरसाते और लाठियां मारते हुए दिखाई दिये। कांग्रेस ने घटना पर आपत्ति जताई है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने मामले की जांच की मांग की है।
धरने पर बैठे कांग्रेसी
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसी के साथ अब कांग्रेस पार्टी के लोग बुधवार को नेहरू प्रतिमा के पास धरने में बैठे, जिसे देख सीएसपी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस ने कांग्रेस पार्टी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।

