LatestNewsराज्य

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, 3 आतंकी घिरे, 1 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर. किश्तवाड जिले में आतंकवादियों के साथ मुठाभेड हुई। मुठभेड में सेना के तीन पैरा कमांडो घायल हो गए साथ ही 2 पैरा स्पेशल फोर्स के राकेश कुमार शहीद हो गए। बाकी घायल जवानों का इलाज उधमपुर के अस्पताल चल रहा है। श्रीनगर जिले में आतंकवादियों की तलाश में अभियान जार है। अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड के चास इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में 3 पैरा कमांडो घायल हो गए और एक जवान शहीद हो गया। एक अधिकारी ने कहा कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है और आतंकवादियों को पकडने के लिए इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है।
तलाशी अभियान अभी जारी है
श्रीनगर जिले के इशबर वन क्षेत्र में भी तलाशी अभियान जारी है, जहां सुबह-सुबह आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई। आतंकवादियों की संख्या दो से तीन के बीच बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इशबर वन क्षेत्र से दो-तीन लोग हथियारों के साथ दिखे थे। इसके बाद वहां गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने इलाके में दो स्थानीय ट्रैकरों को बचाया है। एक अधिकारी ने कहा कि इशबर में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के बाद वहां तलाशी अभियान अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *