जम्मू कश्मीर के कुलगाम में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी मार गिराया, पुलिस का एक जवान शहीद
श्रीनगर. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के परिवन गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड अभी जारी है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया हे। पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है जबकि सुरक्षाबल के 3 जवान जख्मी है।
इनपुट पर शुरू किया सर्चिंग ऑपरेशन
अभियान की कमान संभाल रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी का विशेष इनपुट मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक ज्वाइंट टीम ने घेराबन्दी और तलाशी अभियान चलाया गया।
आतंकी ने की फायरिंग से संभले जवान
जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त सर्चिंग टीम ने संदिग्ध स्थान की घेराबन्दी की और छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई। आतंकियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की।
2 से 3 आतंकी फंसे
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2 से 3 आतंकवादी अब भी घटनास्थल पर फंसे हुए हैं। आतंकियों की वास्तविक संख्या ऑपरेशन समाप्त होने के बाद ही सामने आ सकेगी।
पूरा इलाका चारों ओर से सील
ऑपरे/ान एरिया को चारों ओर से घेरकर सभी निकास और प्रवे/ा के स्थानों को सील कर दिया गया है ताकि आतंकवादियों को अंधेरे का लाभ उठाकर भागने का मौका न मिले।

