जम्मू कश्मीर के अवंतिपोरा के पंपोर इलाके में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में 2 आतंकी मार गिराये
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में चल रहे एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। हालांकि अभी तक आतंकियों की पहचान नहीं हो पायी है। अवंतिपोरा के पंपोर इलाके में शुक्रवार की तड़के सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर शुरू हुआ है जो अभी भी जारी है। सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन चला रही है और इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है।
सुरक्षाबलों ने राजौरी में एक आतंकी को मार गिराया
इससे पहले गुरूवार को राजौरी जिले में थन्ना मण्डी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। हालांकि इस बीच भारतीय सेना के जेसीओ भी शहीद हो गये थे। राजौरी जिले के थन्ना मण्डी इलाके में अगस्त माह में हुई एनकाउंटर की दूसरी घटना है। इससे पहले 6 अगस्त को थन्ना मण्डी क्षेत्र में 6 अगस्त को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड मेंु लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी मार गिराये थे।

