मुरैना. बानमोर क्षेत्र के चक पारोली गांव में जमीनी विवाद का लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना गहरा गया है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे लेकरबरस पड़े। इस लड़ाई में महिलाओं ने भी जमकर हिस्सा लिया। इस घटना में एक पक्ष के पिता पुत्र व भाई समेत 4 लोग घायल हुए हैं। घटना गुरूवार का है। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है।
आपको बता दें कि मुरैना बानमोर इलाके के चक पारोली गांव में आसिब खां, उसके पिता मुनव्वर खां, भाई शमशेर तथा असरत के साथ अपने खेत में यह लोग मैढ बनाने गये थे। जब यह लोग अपने खेत में धान बोने के लिये मेढ़ बना रहे थे। उसी बीच उनके परिवार के ही दूसरे पक्ष के लोग हफीज खां, अयूब खां, कयूब खां, पीरू खां, अपने हाथ में लाठियां लेकर आ गये। उन्होंने आसिब खां व उनके पिता व भाई से कहा कि तुम इस खेत में मेढ नहीं डालोंगे। क्योंकि हमारा खेत है। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठियां चलने लगी।
लंबे समय से चला आ रहा था जमीनी विवाद
जिस जमीन पर दोनों पक्षों ने मारपीट की है, उस जमीन पर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्ष उस जमीन पर अपना हक जताते आ रहे थे। गुरुवार को जब दोनों पक्ष आमने सामने हो गए तो उनके बीच लाठियां चलने लगी तथा जिसमें आसिब खां व उसके पिता व भाइयों के चोटें आई हैं।