Newsराजनीतिराज्य

गाय को बचाने की वजह से पलटी कार, इलाज के बीच ड्राइवर की मौत, दिल्ली से लौट रहे थे

गुना. राधौगढ़ इलाके में शुक्रवार की सुबह एक कार पलट गयी, गाय को बचाने की वजह से हादसा हुआ है। हादसे में 6 लोग घायल हो गये। इनमें से एक गंभीर घायलकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। बाकी घायलों का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया।
राजगढ़ के बारहद्वारी में रहने वाले इमरान खान, जाविद खान, शरीफ खान, शाजिद खान समेत भोपाल के जावेद खान और एक अन्य युवक साथ में पिछले दिनों कुछ सामान की खरीदी करने के लिये दिल्ली गये थे। जहां से अपना काम पूरा करने के बाद गुरूवार की रात को दिल्ली से राजगढ़ लौट रहे थे। राधौगढ़ में नेशनल हाइवे नम्बर 46 पर शुक्रवार की सुबह अचानक कार के सामने गाय आ गयी। इससे कार बेकाबू होकर पलट गयी। कार करीब 8 पलटी खाते हुए हाईवे के किनारे गड्ढे में जा गिरी।
हादसे में कार में सवार सभी 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया। यहां इलाज के दौरान इमरान खान(25) की मौत हो गई। इमरान ही कार चला रहा था। वह राजगढ़ में ही एक दुकान चलाता था। बाकी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही राजगढ़ से परिवार वाले भी गुना पहुंच गए। जिला अस्पताल में इमरान के शव का पोस्टमार्टम किया गया। राघौगढ़ थाना प्रभारी TI जुबेर खान ने बताया कि 6 लोग एक कार से दिल्ली से भोपाल तरफ जा रहे थे। तभी नेशनल हाइवे पर गाय सामने आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet giriş holiganbet giriş matbet holiganbet sahabet onwin betcio casibom giriş casibom grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel casibom giriş casibom matbet matbet giriş jojobet superbetin superbetin giriş amgbahis amgbahis giriş betsmove betsmove giriş holiganbet holiganbet giriş jasminbet jasminbet giriş kargabet kargabet giriş matbet matbet giriş norabahis norabahis giriş piabellacasino piabellacasino giriş supertotobet supertotobet giriş marsbahis casibom casibom giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet casibom çarkbet casinomilyon casinomilyon nesinecasino grandpashabet ibizabet betgit romabet radissonbet grandpashabet casinoroyal