NewsUncategorized

छात्राओं से दुष्कर्म के मामले में 6 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े आरोपी

भोपाल. कॉलेज की छात्राओं से दुष्कर्म कर उन्हें वीडियो के माध्यम से ब्लैकेमेल करने वाले चर्चित मामले में जहांगीराबाद थाना पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ जिला न्यायालय में चालान पेश किया है। पुलिस ने इस केस में फरहान खान, साहिल खान, सैयद अली अहमद, साद उर्फ शम्सउद्दीन, मोहम्मद नबील और अबरार को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी इस वक्त जेल में बन्द है।
जहांगीराबाद थाने के जांच अधिकारी द्वारा अभियोग पत्र के साथ पीडि़ताओं और उनके परिजनों के दर्ज बयान, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ भी साक्ष्य के तौर पर न्यायालय में पेश किये गये हैं। इन सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया है।
क्या है घटनाक्रम
इससे पहले 19 जून को अशोका गार्डन थाने ने भी इसी केस में विवेचना पूरी कर आरोपियों के खिलाफ अभियोग पत्र दाखिल किया था। वहीं, 12 जून को बागसेवनियां थाना पुलिस ने फरहान और साहिल के खिलाफ जांच पूरी कर न्यायालय में चालान पेश किया था। पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला अलग-अलग थानों में दर्ज छात्राओं की शिकायतों से जुउ़ा हुआ है। जिसमें सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की साजिश रची गयी थी। केस की गंभीरता को देखते हुए 3 थानों की टीमें अलग-अलग आरोपियों के खिलाफ जांच कर रही थी। अब सभी मामलों में अभियोग पत्र दाखिल कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş