Uncategorized

चेतकपुरी सड़क निर्माण में लापरवाही पर पवन सिंघल एवं कार्यपालन यंत्री सुरेश अहिरवार निलंबित

प्रभारी मंत्री के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त ने जारी किए पृथक-पृथक निलंबन आदेश
ग्वालियर – नवनिर्मित चेतकपुरी सड़क धसकने की घटना को गंभीरता से लिया गया है। जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के निर्देश पर इस सड़क निर्माण से जुड़े दो कार्यपालन यंत्रियों को निलंबित कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सड़क पर्यवेक्षण में इन दोनों की लापरवाही सामने आने पर इनके निलंबन के पृथक-पृथक आदेश जारी किए हैं।
शहरवासियों ने प्रमुखता के साथ चेतकपुरी सड़क धसकने की ओर ध्यान आकर्षित किया था। इसे प्रभारी मंत्री ने विशेष गंभीरता से लिया और सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने वाले प्रभारी कार्यपालन यंत्री पीआईयू नगर निगम पवन सिंघल एवं प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुरेश अहिरवार को निलंबित कर दिया है।
निलंबन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन दोनों तकनीकी अधिकारियों द्वारा अनुबंधित ठेकेदार द्वारा किए गए सड़क निर्माण के पर्यवेक्षण में लापरवाही बरती है। इस कारण ठेकेदार द्वारा मानक अनुसार सड़क निर्माण नहीं किया गया। दोनों तकनीकी अधिकारियों का यह कृत्य सौंपे गए दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। यह मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है।नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय मध्यप्रदेश नगर पालिक अधिनियम की धारा-58 के तहत एवं मेयर इन काउंसिल की स्वीकृति की प्रत्यशा में अलग-अलग निलंबन आदेश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş