Latestराज्यराष्ट्रीय

चांदी के रथ पर निकलीं मां पीतांबरा, सीएम शिवराज व वसुंधरा ने खींचा रथ

दतिया. दतिया गौरव दिवस के मौके पर बुधवार को एक नई परंपरा की शुरूआत हुई। ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की तर्ज पर शाम को दतिया में मां पीतांबरा चांदी के रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलीं। यात्रा पीतांबरा पीठ से नगर के विभिन्न रास्तों से होकर स्टेडियम ग्राउंड पर समाप्त हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और पीतांबरा एवं पीतांबरा पीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया सबसे पहले रथ की रस्सी को खींचा। श्रद्वालुओं ने केवल माई के रथ की रस्सी को स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। वहीं उत्सव को लेकर पूरे नगर को सजाया गया।

राजस्थान में बनकर तैयार हुआ, कीमत 17 लाख
माता का यह रथ राजस्थान में बनकर तैयार हुआ है। इस रथ में चांदी पीतल और लकड़ी का उपयोग किया गया है। रथ की अनुमानित कीमत 17 लाख रुपए है। इस रथ पर माता का मुकुट और छायाचित्र विराजमान था।

सीएम ने कहा माई की कृपा से बदला दतिया
सीएम शिवराज ने कहा कि माई की कृपा से एक नया इतिहास रच रही है। माई के उत्सव का कार्यक्रम आज प्रारंभ होगा, यह अब लगातार जारी रहेगा। यह उत्सव ऐसा बनेगा की पूरी दुनिया देखने आएगी। पहले का दतिया और अब का दतिया, किसी ने सोचा था कि कभी मेडिकल कॉलेज, लॉ कॉलेज खुलेगा। 400 करोड़ का मोटर ड्राइविंग कॉलेज भी आपको समर्पित है। कुछ दिन बाद तो दतिया में बड़े-बड़े विमान उतरेंगे। दतिया बदला है कि नहीं, माई की कृपा से यह बदला है। नरोत्तम मिश्रा के प्रयास से हो रहा है। दतिया में माई के रथ के साथ विकास का रथ चलेगा। संस्कृति का अध्ययन करने वालों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। शासन के मंदिरों में सभी पुजारियों को 5 हजार रुपए मानदेह दिया जाएगा। सामान्य वर्ग के गरीब भाईयों को बीपीएल की सुविधा दी जाएगी। माई की कृपा से ही सरकार चल रही है। दतिया का ऐसा विकास होगा कि देश देखेगा।

नरोत्तम बोले हर साल निकलेगी यात्रा
गृहमंत्री ने कहा  खूब बांधो बंदन वारे, माई पहुंच रहीं हैं द्वारे। मां के स्वागत को पूरा दतिया आतुर है। हर घर में ऐसा लग रहा है जैसे वैवाहिक कार्यक्रम हो रहा हो। दतिया वालों ने बताया है कि सज्जन और सपूत से दतिया में भेंट होती है। दतिया में एक पंरपरा की शुरुआत हुई है। हम रहें न रहें, यह यात्रा हर साल निकलती रहेगी। यही माई के भक्ता और स्वामीजी के शिष्यों ने तय किया है। माई की कृपा दतिया में बनी है।

रथ यात्रा में शामिल वीआईपी
रथ यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र मामा, प्रभारी मंत्री सुरेश राठखेड़ा, भिंड दतिया सांसद संध्या राय, उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से सांसद रवि शर्मा, के साथ कई राजनेता शामिल हुए।

यात्रा मार्ग
रथयात्रा पीतांबरा पीठ के मुख्य द्वार से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग राजगढ़ चौराहा, भैरव जी मंदिर, तिगेलिया, टाउन हॉल, किला चौक से होते हुए, वापस बिहारी जी मंदिर मार्ग, तिगेलिया, राजगढ़ चौराहा, बम बम महादेव चौराहा से होते हुए स्टेडियम पर समाप्त हुई । यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से 2 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 12 उप पुलिस अधीक्षक, 22 निरीक्षक और 900 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। यात्रा वाल रूट दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet