Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में खुद को जिंदा जलाने वाली छात्रा का यू-टर्न,बॉयफ्रेंड ने रेप किया कहकर छात्रा ने तोड़ा दम

ग्वालियर. ग्वालियर में खुद को जिंदा जलाने वाली छात्रा ने दम तोड़ दिया है। लेकिन मौत से पहले उसने अपने पहले के बयान से यू-टर्न ले लिया। छात्रा ने कहा है बॉयफ्रेंड ने उसके साथ रेप किया था। पुराने फोटोज वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया। ये कहकर चंद घंटे बाद बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। घटना के पहले दिन छात्रा ने कहा था कि उसका बॉयफ्रेंड निर्दोष है, उसे परेशान न करें। छात्रा के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही, आरोपी बॉयफ्रेंड पर रेप और धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है।

बॉयफ्रेंड पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप लगाया
पिंटो पार्क गोला का मंदिर स्थित सैनिक कॉलोनी की रहने वाली 21 वर्षीय युवती मुरार विजयाराजे गर्ल्स कॉलेज में BSC थर्ड ईयर की छात्रा थी। 29 अप्रैल को छात्रा ने बॉयफ्रेंड के घर के पास खुद को जिंदा जला लिया था। तब छात्रा ने तहसीलदार को दिए बयान में कहा था कि किसी की गलती नहीं है। उसके बॉयफ्रेंड आशीष पाठक को कोई ब्लेम नहीं करे। बस, आशीष की सगाई से परेशान थी। मामले में छात्रा ने बुधवार को दम तोड़ने से पहले मंगलवार रात यू-टर्न लिया। उसने बॉयफ्रेंड पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छात्रा ने नए बयान में कहा है कि आशीष उसे पुराने फोटो दिखाकर धमका रहा था। यही नहीं, उसके साथ रेप भी किया था। हालांकि घटना के बाद से आशीष फरार है।

सुसाइड के लिए विवश करने का मामला भी होगा दर्ज
मामले में रेप व धमकाने का केस पुलिस ने दर्ज कर लिया है, लेकिन छात्रा की बुधवार दोपहर मौत के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ उसे खुदकुशी के लिए विवश करने का केस भी दर्ज करेगी। ASP क्राइम राजेश डंडौतिया का कहना है कि मौत से पहले छात्रा ने बॉयफ्रेंड पर रेप व धमकाने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet