घटिया चावल मामले में अब घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू करेगा, पीएमओ ने मांगा था शिवराज सरकार से जवाब
भोपाल. गरीबों में घटिया चावल बांटने के मामले की जांच शिवराज सरकार आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से कराएगी। सीएम शिवराज ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया है। बैठक में ईओडब्ल्यू के अधिकारियों को जांच करने के निर्देश सीएम ने दिए है।
टीम ने 8 राइस मिलों को सील किया
दरअसल घटिया चावल बांटने का ममला उजागर होने के बाद पीएमओ ने सरकार से मामले की पूरी जानकारी मांगी थी जिस पर शिवराज सरकार अधिकारियों के साथ बैठक की थी हालांकि इससे पहले सीएम ने एफसीआई के साथ टीम बनाकर बालाघाट और मंडला में जांच कराई थी। जहां टीम ने 8 राइस मिलों को सील किया है।
घोटाला सामने आने के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। इस पर कमलनाथ ने भी सरकार पर सवाल उठाए और दोषी अधिकारियों के सख्त सजा देने की मांग की है। कांग्रेस के नेता भूपेंद्र गुप्ता ने शिवराज सरकार को क्रूर तक कह दिया था जबकि इस मामले के उजागर होने पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने मामले की जानकारी नहीं होना बता दिया था।

