Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर से वसूली करने गए मुनीम से कट्‌टा दिखाकर 5 लाख की लूट

मुरैना. जौरा कस्बे में बदमाशों ने लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया है। तीन बदमाश फिल्मी स्टाइल में बाइक पर आए और उन्होंने मुनीम से नोटों से भरा बैग छीनने की कोशिश की लेकिन जब मुनीम ने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने हथियार लहराया, जिससे मुनीम ने घबराकर बैग छोड़ दिया। इसके बाद बदमाश बैग छीनकर भाग गए। घटना मंगलवार देर शाम 6 बजे की है।

बदमाशों ने कट्टा दिखाया और बैग छीनकर भाग निकले
बता दें, कि ग्वालियर निवासी मुनीम राधामोहन वर्मा, ग्वालियर की आरके स्टील फर्नीचर कंपनी में मुनीम हैं। आरके स्टील कंपनी का पूरे मुरैना में व्यापार फैला है। इस फर्म द्वारा सबलगढ़, कैलारस व जौरा के व्यापारियों को माल सप्लाई किया जाता है। मुनीम राधामोहन वर्मा मंगलवार को सबलगढ़, कैलारस व जौरा के स्टील फर्नीचर व्यापारियों से कंपनी के पैसे की वसूली करने गए थे। वह वसूली करने के बाद जौरा के नए बस स्टेण्ड पर खड़े होकर मुरैना जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे, उसी समय तीन बदमाश पेशन प्रो बाइक पर आए। उन्होंने मुनीम राधामोहन वर्मा के हाथ में मौजूद पांच लाख रुपयों से भरे बैग को झपटा, बैक झपटते ही मुनीम ने बैग को कसकर दाब लिया। इसके बाद मुनीन ने बैग छोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बदमाशों ने कट्टा भी दिखाया और मुनीम से बैग छीनकर भाग निकले। हालांकि एसपी आशुतोष बागरी का कहना है कि लूट की घटना हुई है लेकिन बदमाशों ने फायरिंग नहीं की है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद जौरा पहुंचे एसपी आशुतोष बागरी
इस घटना के बाद जब मुनीम राधामोहन वर्मा जौरा थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी आशुतोष बागरी जौरा पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet imajbet imajbet giriş perabet perabet giriş norabahis giriş pashagaming betcio betcio norabahis holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet meritking jojobet norabahis matbet matbet giriş grandpashabet perabet perabet giriş kingbetting restbet lunabet restbet giriş holiganbet holiganbet giriş bettilt bettilt giriş matbet matbet giriş norabahis norabahis giriş kingbetting giriş lunabet giriş