Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर व्यापार मेला 15 फरवरी से 15 अप्रैल तक आयोजित होगा – ओमप्रकाश सखलेचा

ग्वालियर श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला इस बार भी पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित होगा। मेला 15 फरवरी से 15 अप्रैल 2021 तक आयोजित किया जायेगा। मेले का शुभारंभ 15 फरवरी को किया जायेगा। मेले को पूर्ण भव्यता के साथ एक मार्च से आयोजित करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की अध्यक्षता में संचालक मण्डल की 42वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
व्यापार मेला प्राधिकरण के सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित संचालक मण्डल की बैठक में मेले के आयोजन के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा यादव, ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, ग्वालियर संभाग के आयुक्त आशीष सक्सेना, आईजी ग्वालियर रेंज अविनाश शर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्रविक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, नगरनिगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर आशीष तिवारी, जीएम डीआईसी अरविंद बोहरे, मेलासचिव निरंजनलाल श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि ग्वालियर का व्यापार मेला बहुत ही ऐतिहासिक मेला है। इस मेले को इस वर्ष भी पूर्ण भव्यता और गरिमा के साथ आयोजित किया जाए। मेले में आने वाले व्यापारियों को हर प्रकार की सुविधायें उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही प्रदेशभर से आने वाले सैलानियों के लिये भी मेले में हर प्रकार की सुविधायें हों, यह सुनिश्चित किया जाए। मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा ग्वालियर व्यापार मेले में वाहनों के पंजीयन शुल्क में छूट देने की घोषणा की है। मेला प्रांगण में ही आरटीओ ऑफिस स्थापित कर मेले में क्रय किए जाने वाले सभी वाहनों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में हर वर्ष मेले में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पशु एवं किसान मेले के आयोजन के संबंध में निर्णय लिया गया कि प्राधिकरण इसका आयोजन भी अवश्य करे। इसके लिये स्थानीय स्तर पर निर्णय लेकर उचित समय पर इसका आयोजन हो, यह सुनिश्चित किया जाए। मेले में आयोजित होने वाले दंगल को भी इस बार आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
इसकी भी रूपरेखा तैयार की जाए। मंत्री श्री सखलेचा ने बैठक में निर्देश दिए हैं कि मेला प्राधिकरण द्वारा जो मैरिज गार्डन किराए पर दिए गए हैं उन पर जो राशि बकाया है उनकी वसूली की कार्रवाई भी प्रभावी रूप से की जाए।
कलेक्टर कौशलेन्द्रविक्रम सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार ग्वालियर का मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरी गरिमा के साथ आयोजित होगा। कोविड गाइडलाइन का पालन मेले में हो यह भी सुनिश्चित किया जायेगा। मेला सचिव निरंजनलाल श्रीवास्तव ने मेले की आय-व्यय के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş holiganbet güncel holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet casibom meritking casibom giriş perabet padişahbet padişahbet giriş holiganbet bahiscasino tambet grandpashabet jojobet nesinecasino betbey amgbahis betplay betpuan cashwin matbet perabet perabet giriş instagram ban service pashagaming pashagaming giris gorabet gorabet giris grandpashabet çarkbet çarkbet giriş deneme bonusu casibom giriş casibom vaycasino vaycasino giriş casibom meritking casibom casibom giriş meritking meritking giriş holiganbet