दिन दहाड़े 1 लाख 50 हजार रूपये लूट कर ले गये 3 बदमाश
ग्वालियर. मोटरसाईकिल सवार होकर आये 3 बदमाश पंजाब नेशनल बैंक के कियोस्क संचालक के सीने पर कट्टा अड़ाकर 1 लाख 5 हजार रूपये लूट ले गये। घटना मंगलवार की दोपहर मुरैना के गोपालपुरा की है। घटना के बाद मैन रोड की ओर भागे। बीच बाजार दिन दहाड़े लूट की घटना से शहर में सनसनी फैल गयी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी की है और यह पूरी लूट की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकर्ॉर्ड हो गयी।
ग्वालियर के बहोड़ापुर निवासी धर्मेन्द्र 35, पुत्र शिवराज सिंह परमार मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुरा में पंजाब नेशनल बैंक का कियोस्क सेंटर चालते हें। वह प्रतिदिन बस से अप डाउन करते हैं। दिन भर में डेढ़ से 2 लाख रूपये तक का लेनदेन हो जाता है। मंगलवार की दोपहर 2 बजे वह कियोस्क सेंटर पर बैठे थे, तभी 2 बदमाश अन्दर आये। एक ने शटर डाउन किया और धमेन्द्र के सीने पर कट्टा अड़ा दिया और इसकेबाद दूसरे ने पास ही रखे बैग से रूपये जैकेट में भरे और शटर गिराकर भाग गये। वारदात के बाद धर्मेन्द्र ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। दिन दहाड़े बैंक के कियोस्क सेंटर में घुसकर लूटपाथ की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। पुलिस ने लुटेरों की धरपकड़ के लिये नाकाबन्दी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। कियोस्क संचालक ने बैग में 1 लाख 50 हजार 400 रूपये रखे होना बताये गये हैं।
इस तरह दिया वारदात को अंजाम
बदमाशों की संख्या तीन थी। वारदात के समय एक बदमाश बुलट बाइक लेकर बाहर खड़ा रहा, जबकि दो बदमाश कियोस्क सेंटर के अंदर पहुंचे। 3 मिनट में वारदात को अंजाम देकर यह बाहर निकले। बुलट पर सवार होकर एमएस रोड की तरफ भाग गए हैं। पुलिस बदमाशों के भागने के रूट पर अन्य सीसीटीवी कैमरों में भी फुटेज खंगाल रही है।

