NewsUncategorized

ग्वालियर व्यापार मेला एवं महाराज बाडा क्षेत्र से यातायात में बाधक हाथ ठेलों को हटाया

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी ने बताया कि निगमायुक्त के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज महाराज बाडा, गांधी मार्केट बाड़ा के पास खड़े आवागमन में बाधक 4 हाथ ठेला को जप्त कर मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड़, के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया।
इसके साथ ही ग्वालियर व्यापार मेला में विभिन्न छतरियों एवं झूला सेक्टर में घूम रहे हाथ ठेले एवं फड़ वालों को हटवाया जाकर हाथ ठेले फड़ की पोटली टेबल कुर्सी आदि सामान जप्त किया गया। कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक मदाखलत अमला मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet imajbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet