ग्वालियर मेले में भीषण आग, मची अफरातफरी, पहुंची कई दमकलें

ग्वालियर. विख्यात मेले में आग लग गई है। मेले में लगी विकराल आग से एक दुकान खाक हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग लगते ही मेला स्थल पर अफरातफरी मच गई। दुकानदार अपने अपने सामान सुरक्षित समेटने में जुट गए हालांकि आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। शुरुआत में शहर के छत्री नंबर 14 के पास बने होटल में आग लगने की सूचना मिली। बाद में मेले में आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई जिसपर कई दमकलें मेला स्थल पर भेजी गईं।
गारमेंट की दुकान दिल्ली से आए व्यापारी बृजेश कुमार की है। वहीं, खिलौने की दुकान ग्वालियर के गोला का मंदिर पर रहने वाले व्यापारी श्याम सिंह तोमर की है, आग लगने की सूचना लगते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड दमकल के कर्मचारी मौके पर जा पहुंचे थे। आग में दुकानों में रखा एक सिलेंडर भी फटा गया था, आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की करीब 8 से 9 गाड़ियां लगी। आग लगने की सूचना पर मेला घूमने आए सैलानीयों में भगदड़ मच गई थी।एडीएम टीएन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और 10 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया। आग किन कारणों से लगी यह जांच का विषय है।

देखें आग की तस्वीरें…




