LatestNewsराज्य

ग्वालियर में 1000 व 500 के 45 लाख रु. नोटों को तांत्रिक के पास ले जा रहा था आरोपी, जिन्ना से नोट बदलवाने का दावा

ग्वालियर. क्राइम ब्रांच ने बंद हो चुके एक हजार और 500 के 47 लाख रुपए के नोट के साथ एक युवक को पकडा है। पूछताछ में उसने बताया कि वह नोटों को तांत्रिक के पास लेकर जा रहा था। उसने जिन्न की मदद से इन्हें वर्तमान करेंसी में बदल देने का दावा किया था। बता दें कि सोमवार सुबह करीब 10 बजं पुलिस को सूचना मिली थी कि मुरैना से काफी मात्रा में कैश ग्वालियर आने वाला है। एसएसपी राजेश सिंह को भी सूचना दी गई। ग्वालियर पुलिस मुरैना से ग्वालियर-मुरैना हाईवे पर तैनात हो गई। टीम ने ट्रिपल आईटीएम के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। करीब 10.30 बजे एक बाइक सवार मुरैना की ओर से आते दिखा। पुलिस को देख वह वापस लौटने लगा जिसके बाद उसे घेराबंदी कर पकडा गया।
तांत्रिक को देने जा रहा था नोट
आरोपी ने बताया कि नोटबंदी के कुछ महीनों बाद कचरे के ढेर में यह बैग मिला था। बैग खोला तो उसमें बंद हो चुकी करेंसी थी। उस समय तो बैग लेकर घर चला गया। डर के मारे नोट बाहर नहीं निकाले। उसने कुछ परिचिजों को भी इसकी जानकारी दी। एक परिचित ने उसे ग्वालियर के तांत्रिक के बारे में बताया कि वह नवमी-दशहरा की मध्य रात्रि पूजा कर जिनन को प्रकट करता है। जिन्न इन नोटों को वर्तमान में चल रहे नोटों में तब्दील कर देता है। परिचित के कहने पर मैं नोटों को लेकर ग्वालियर के पास जंगल में जा रहा था। यहां तांत्रिक रात में जिन्न का आह्वान करने वाला था। इसके अलावा बलि के लिए मुर्गा और पूजा का अन्य सामान भी मंगवाया था। ग्वालियर से मैं इन चीजों को भी खरीदने वाला था।
तांत्रिका की तलाश
एसएसपी राजेश चंदेल ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ नाम सामने आए है। तांत्रिक के साथ ही सुल्तान और तांत्रिक के बीच मध्यस्थता करने वाले का नाम भी मिल गया है। दोनों की तलाष की जा रही है। सुल्तान की कहानी को वैरिफाई किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी जानकारी दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino perabet pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet