LatestNewsराज्य

ग्वालियर में रशियन गर्ल का पासपोर्ट छीना, जॉब का ऑफर देकर क्लब एंड बार में डांस करने छोड़ गया एजेंट

ग्वालियर. सिटी सेंटर में एक क्लब एंड बार में उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब एक रशियन गर्ल ने क्लब में डांस करने से मना कर दिया। एजेंट उसे रेस्टोरेंट में जॉब का ऑफर देकर लाया था, लेकिन बाद में उसे डांस करने के लिए छोड़ दिया। जब रशियन गर्ल को असली काम का पता लगा तो उसने डांस करने से मना कर दिया।
विरोध करने पर एजेंट ने उससे गाली गलौज करते हुए उसका पासपोर्ट छीन लिया। पासपोर्ट के बिना रशियन गर्ल वापस भी नहीं लौट पा रही थी। जिसके बाद एक आम आदमी की मदद से रशियन गर्ल विश्वविद्यालय थाना पहुंची और पुलिस से अपनी बात कही। पुलिस ने पासपोर्ट छीनने वाले को पकड़ लिया है। शाम तक रशियन गर्ल का पासपोर्ट उसको वापस कर दिया जाएगा।
एक आम नागरिक ने उसकी मदद की
शहर के सिटी सेंटर स्थित हाईप क्लब एंड बार में नौकरी करने के लिए आई रशियन महिला यूलिया निवासी क्रीमिया रशिया का पासपोर्ट छीन लिया गया। महिला परेशान होकर इधर-उधर भटक रही थी, तभी शहर के एक आम नागरिक ने उसकी मदद की है। आम नागरिक उसे सोमवार को विश्वविद्यालय थाना लेकर पहुंचा है। यहां रशियल गर्ल ने रोते हुए डीएसपी हिना खान को अपनी बात बताई। डीएसपी हिना खान ने उसे बैठाया और बात करना चाही लेकिन वह हिंदी और अंग्रेजी बोलना नहीं जानती थी। वह रशियन भाषा में ही बात कर पा रही थी। इसके बाद रशियन लैंगवेज बोलने और समझने वाले मीडिएटर की मदद से डीएसपी ने की उससे बात की। इस दौरान महिला रोने लगी और बोली कि, उसे जिस एजेंट ने बुलाया था, वह नौकरी के बहाने बुलाकर जबरन क्लब में नचाना चाहता था। मैं डांस नहीं चाहती हूं, मेरे विरोध करने पर एजेंट दीपू कुमार ने मेरा पासपोर्ट छीन लिया, जिससे मैं वापस भी नहीं जा पा रही हूं।
20 दिन पहले आई थी ग्वालियर
रशियन गर्ल ने पुलिस को बताया कि, वह 20 दिन पहले भारत आई थी और दिल्ली से ग्वालियर तक पहुंची। यहां दीपू नाम के एजेंट ने उसे रेस्टारेंट में जॉब का ऑफर देकर बुलाया था लेकिन यहां उसने मुझे क्लब में नाचने के लिए छोड़ दिया। यह काम मैं करना नहीं चाहती थी। मना करते पर वह पासपोर्ट छीन ले गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel