ग्वालियर में मिले मरीजाें में नए लक्षण
ग्वालियर. सर्दी, जुकाम, सिर व बदन दर्द के अलावा मरीजों में कुछ नए लक्षण भी दिखाई दिए है। आपको जानकर हैरानी होगी कि डायरिया एवं रात में पसीना आना भी संक्रमण का कारण हो सकता है। दरअसल कोरोना का वायरस जिस तरह से म्यूटेंट होकर नए रूप में आ रहा है उसी तरह उसके लक्षण भी बदल रहे हैं। सर्दी जुकाम, बुखार, सिर व बदन दर्द के साथ अब कोरोना के मरीजों में नए लक्षण भी पाए जा रहे हैं। जीआर मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अजय पाल का कहना है कि कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ना शुरू हो गए है। कुछ मरीजों में डायरिया व रात में पसीना आने की शिकायत सामने आई है।
पहली लहर: पहली लहर के दौरान कोरोना संक्रमित मरीज में सर्दी, जुकाम, बुखार के लक्षण पाए जा रहे थे। जिन मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई, उनमें इस तरह के लक्षण थे या फिर उनमें कोई लक्षण नहीं था।
दूसरी लहर: दूसरी लहर में संक्रमित मरीज में सर्दी, जुकाम, बुखार के अलावा सिर व बदन दर्द की शिकायत सामने आई। कई मरीज तो ऐसे सामने आए जिन्हें सर्दी, जुकाम व बुखार की कोई शिकायत नहीं थी। केवल सिर या बदन दर्द की शिकायत लेकर आए और जांच में संक्रमित पाए गए।

