इंदौर में विस्फोटक स्थिति, 319 केस, भोपाल में 126, ग्वालियर में 64 संक्रमित मिले
भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण बेलगाम होता जा रहा है, इंदौर की विस्फोटक स्थिति है। एक दिन में 319 मरीज सामने आए है। एसीएस पशुपाल जेएन कंसोटिया, पत्नी और बेटी समेत संक्रमित मिले हैं। वह मंगलवार को कैबिनेट बैठक में शामिल थे। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत फिर संक्रमित हो गए है और वह अभी सागर में हैं। इससे पहले वह अप्रैल में भी संक्रमित हुए थे। भोपाल में 126 मरीज मिले है। प्रशासन ने 92 ही बताए है, दरअसल बाकी पॉजिटिव मिले मरीज दूसरे शहरों से हैं।
इंदौर में 820 एक्टिव मरीज हो गए
इंदौर में एमजीएम के 3 रेजिडेंट डॉक्टर भी संक्रमितों में शामिल है। 820 एक्टिव मरीज हो गए है। संक्रमण दर 3.19 प्रतिशत पर पहुंच गई है। ओमिक्रॉन के 9 मरीज बताए जा रहे है। अरबिंदो के आईसीयू में भर्ती एक मरीज में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। कुछ और लोगों में भी इसके पाए जाने का संदेह जताया गया है लेकिन उनकी रिपोर्ट अभी दिल्ली में पेंडिंग है इसके पहले 1 जून 2021 को 338 मरीज मिले थे।
ग्वालियर में 64 संक्रमित मिले हैं
58 शहर तो बाकी दूसरे शहरों से हैं। तीन दिन पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला संक्रमित मिली थी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के 50 कर्मचारियों के सैंपल की जांच कराई गई। 7 पॉजिटिव निकले। जनकगंज डिस्पेंसरी के प्रभारी डॉक्टर के संक्रमित मिलने के बाद उनके स्टाफ की ANM, स्टाफ नर्स और डाटा एंट्री ऑपरेटर भी पॉजिटिव निकले। शिवपुरी में 12 नए मरीज मिले हैं। 11 ITBP के जवान हैं। दतिया में कलेक्टर का सुरक्षागार्ड और ड्राइवर समेत 4 संक्रमित मिले हैं। श्योपुर, मुरैना और भिंड में 1-1 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

