ग्वालियर में महल रोड पर फलवाले को रॉड से बेरहमी से पिटाई की
ग्वालियर. ग्वालियर में महल रोड की सडकों पर इन दिनों स्वादिष्ट अमरूदों का बाजार सजा है लेकिन इसी बाजार से एक फलवाले की बेरहमी से पिटाई की गई। एक ग्राहक ने अमरूद वाले को लोहे की रॉड से जमकर पीटा बाद में आस-पास के लोगें ने मौके पर पहुंच कर फलवाले की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार रोज की तरह राहुल बडोलिया अपना ठेला लगाकर मार्केट में फल बेच रहा था तभी कार से निकल कर एक ग्राहक ने उससे अमरूद खरीदे और अमरूद तोलने पर पता चला कि उनका वजन 150 ग्राम ज्यादा हो रहा है। फलवाले ने ज्यादा अमरूद के पैसे ग्राहक से मांगे इतनी सी बात पर ग्राहक ने अपनी कार में से लोहे की रॉड निकाली और बीच सड़क पर फल वाले की जमकर पिटाई शुरू कर दी, बाद में लोग उसे बचाने के लिए पहुंचतक है। राहगीरों को आता देख पिटाई करने वाला व्यक्ति अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से भाग निकलता है।
फलवाले ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि इस बात के लिए पुलिस की चौखट पर जाना बहुत ज्यादा परेशानी भरा है, वहीं गरीब की बात नहीं सुनी जाती। इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठेला चालकों को प्रोत्साहित कर अपने पैरों पर खड़े होने की बात कह रहे है तो वहीं समाज में कुछ लोग गरीबों से ऐसा बर्ताव कर रहे हैं।

