LatestNewsराज्य

ग्वालियर में चलेंगी 60 मिडी बसें, 10 रूटों पर होगा आना-जाना

ग्वालियर. शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए 60 मिडी ई बसें शहर में आ रही है। ये 10 रूटों पर चलेंगी और लोगों को राहत देंगी। ये लाइन पढने में काफी अच्छी लग रही है। सवाल ये उठता है कि जिस शहर में कार सही तरीके से नहीं चल पा रही, ऑटो, ई रिक्शा ने धमाचौकडी मचा रही है, सडकों पर गड्ढों का साम्राज्य है ऐसे में ये बसें कहां और किन हालातों में चल सकेंगी। इसके लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रचर खडा करना चुनौती होगा। सडकें ठीक करनी होंगी, ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ऑटो और ई रिक्शा पर लगाम कसनी होगी।
एक बार में चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक आ-जा सकती हैं
पीएम ई-बस योजना के तहत निगम को ई-बस मिलने वाली हैं। ये 9 मीटर की लंबी मिडी ई-बस होंगी, जो संकरे मार्गों से भी होकर गुजर सकेंगी। एक बार में चार्ज होने पर 180 किलोमीटर तक आ-जा सकती हैं। बस की पहली खेप नवंबर-दिसंबर तक शहर में आएगी। अफसरों की मानें तो 2026 से शहर में ई बस चलना शुरू हो जाएंगी। ई-बस सेवा के संचालन व संधारण के लिए रमौआ स्थित करीब तीन एकड़ में चार्जिंग स्टेशन, बस डिपो और आईएसबीटी पर दो एकड़ में चार्जिंग स्टेशन व बस डिपो बनाया जाएगा, इसके लिए टेंडर कर दिए गए हैं। ठेकेदार द्वारा 22 रुपए प्रति किलोमीटर और मिनी बसों के लिए 20 रुपए प्रति किलोमीटर लिया जाएगा, देखरेख निगम ही करेगा।
दस रूटों पर चलाई जाएंगी बसें
शहर में बसों को चलाने के लिए दस रूट फाइनल किए गए हैं और बीते दिनों अफसरों ने बस में बैठकर इनका निरीक्षण भी किया था। साथ ही पब्लिक से राय भी मांगी थी। बाद में इन रूटों को फाइनल भी किया जा चुका है। अब बस आते ही इन रूटों पर चलाई जाएंगी।
पहली खेप में शहर में 60 मिडी बसे आएंगी। यह बसें दिसंबर तक शहर में आ जाएंगी और नए साल से यह शहर में चलाई जाएंगी। चार्जिंग स्टेशन व बस डिपो के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है।– मुनीष सिकरवार अपर आयुक्त, नगर निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş