ग्वालियर – चम्बल में ठण्ड का थर्ड डिग्री टॉर्चर झेला, दिन भर बादलों को आगोश में छिपे सूर्य भगवान

ग्वालियर. दोनों संभागों में अंचल की ठण्ड का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है। शनिवार को पूरे दिन धूप ही नहीं निकली है। जिस वजह अंचल के 3 शहर प्रदेश में सबसे अधिक ठण्डे रहे हैं। मप्र में सबसे अधिक ठण्डे दिन वाले शहर ग्वालियर, शिवपुरी और भिण्ड हैं। इसके साथ ही सबसे ठण्डी रात में भी शिवपुरी प्रदेश में सबसे अधिक ठण्डा रहा है और इसके बाद छतरपुर का नौगाव है।
शिवपुरी का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सैल्सियस और अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सैल्सियस, ग्वालियर में रात का तापमान 7.2 डिग्री सैल्सियस और दिन में 12.6 डिग्री सैल्सियस रहा है। जिस वजह से लोगों को काफी ठण्ड का अहसास हुआ है। दिनभर अलावा के सहारे ही लोग बैठे नजर आये है। एक तरह से माने तो ठण्ड ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो 17 जनवराी के बाद नया सिस्टम बन रहा और जिसके बाद ठण्ड से कुछ राहत मिल सकती है।
48 घंटे और रहेगा ठंड का टार्चर
-शहर को दो दिनों और ठंड का टार्चर झेलना होगा, क्योंकि मौसम को प्रभावित करने वाला सिस्टम नहीं है। इस कारण उत्तरी हवा 2 से 3 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चल रही हैं। इससे ठंड का अहसास हो रहा है और लोग घरों में रहने को विवश हैं। 15 व 16 जनवरी को रात के समय हाड़ कंपाने वाली ठंड रहेगी। कोहरा छाने के आसार बने हुए हैं। दिन में भी उत्तरी हवा चलने से धूप की चुभन नहीं बढ़ सकेगी। कंपकपी जारी रहेगी। नया चक्रवात आ रहा है। इससे 17 से 18 जनवरी के बीच तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। तापमान सामान्य होने लगेगा, जिससे हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत मिलना शुरू हो जाएगी।

