LatestNewsराज्य

ग्वालियर-चंबल अंचल के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना

ग्वालियर. बसंत पंचमी पर ग्वालियर चंबल अंचल के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है क्योंकि आज से मौसम में भी परिवर्तन दर्ज होने लगेगा। अब ना तो कोहरा रहेगा और ना ही ठंडी हवाएं सताएंगी, क्योंकि आज से गर्मी बढने लगेगी और दिन व रात का तापमान भी बढने लगेगा।
बुधवार को वर्षा के कारण दिन के तापमान में कमी आ सकती है, लेकिन इसके बाद ठंड कम होने लगेगी हालांकि अगले दो दिन बाद फिर एक बार आसमान में बादल अपना डेरा जमा सकते हैं, लेकिन वर्षा के कोई आसार नहीं बन रहे है।मंगलवार को आसमान में बादलों ने अपना डेरा सुबह सुबह ही जमा लिया था। दोपहर में धूप की चमक ने पारा बढ़ा दिया। जिसके कारण अधिकतम तापमान मंगलवार को एक डिग्री बढ़ गया। आसमान में बादल रहने से रात के तापमान में भी 2.9 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। जिसके कारण मंगलवार के दिन का मौसम मिला जुला सर्द गरम का रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet perabet perabet giriş matbet matbet giriş egebet perabet madridbet betpas maximcasino perabet pashagaming pashagaming nakitbahis egebet mavibet imajbet casibom jokerbet