LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर की जांबाज क्राइम ब्रांच की वजह से हो पायी खुर्शीद की गिरफतारी

मुरैना. लगातार 2 एटीएम काटकर लाखों रूपये लूटकर ले जाने वाले खुर्शीद खान को मुरैना पुलिस ने पकड़ लिया है। इस काम में मुरैना व ग्वालियर पुलिस की ज्वाइंट टीम ने काम किया और उसे हरियाणा के पलवल से गिरफतार कर लिया है। खुर्शीद खान ने बताया है कि अभी तक उसने पूरे देशभर में 200 से ज्यादा एटीएम काटकर करोड़ों रूपये लूटे हैं। इस काम में 3 अन्य साथी शामिल रहते हैं। शेष के 3 लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर है। मुरैना में सिविल लाइन थाना तथा कोतवाली थाना क्षेत्र. में मौजूद 2 एटीएम को काटकर खुर्शीद खान व उसके साथियों ने पुलिस की नींद हराम कर दी थी।

उसके बाद ग्वालियर में उन्होंने एटीएम काटने की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद पुलिस भी उनकी तलाश कर रही थी। एसपी आशुतोष तिवारी ने बताया कि पहले मुरैना पुलिस की टीम पलवल पहुंची थी तथा उन चारों लोगों के बारे में पता लगाकर वापिस आ गयी थी और उसके बाद ग्वालियर व मुरैना पुलिस की ज्वाइंट टीम बनाई गयी। जिसने अंदरौला से खुर्शीद खान को गिरफतार कर लिया और उसके अन्य साथी शहजाद खान, नूर मोहम्मद, खुर्शीद पुत्र मदारी व आदिल पुत्र खुर्शीद मुख्य रूप से मास्टरमाइंड शामिल रहते हैं।

200 से अधिक काटे ATM
एसपी बागरी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में खुर्शीद खान ने स्वीकार किया है कि उसके द्वारा वर्ष 2017 से ATM काटकर रुपए लूटने का काम किया जा रहा है। अभी तक वह लगभग 200 से अधिक ATM पूरे देश भर में काट चुका है तथा करोड़ों रुपए लूट चुका है। इस काम में उसके बाकी के तीन साथी भी शामिल रहते हैं। वह पुलिस की नजरों से फरार चल रहे हैं।

SIT की थी गठित
एसपी बागरी ने बताया कि इन आरोपियों को गिरप्तार करने के लिए एक SIT की टीम का गठन किया गया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में ग्वालियर पुलिस की टीम व मुरैना पुलिस की संयुक्त टीम ने पलवल के अंदरौला गांव में जाकर छापा मारा तथा खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य साथी भाग गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş