Uncategorized

गुरूपूर्णिमा-रिजर्वेशन कोच की जरनल कोच जैसी हालत है, ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भीड़ है

ग्वालियर. गुरूपूर्णिमा 10 जुलाई पर गोवर्धन गिर्राज जी की परिक्रमा के लिये जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ ने ट्रेनों में परेशानी बढ़ा दी है। मथुरा की तरफ जाने वाली ट्रेनों में सिर्फ यात्रियों की भीड ही नजर आ रही हैं लोगों को जिस ट्रेन में जगह मिल रही ह ैवह उसी में लटक कर यात्रा कर रहे है। ट्रेनों का मथुरा पर स्टॉपेज नहीं होने पर लोग चेन पुलिंग कर रहे हैं। ग्वालियर से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों के रिजर्वेशन कोच में जनरल कोच जैसा ही नजारा दिखाई दे रहा है। श्रद्धालुओं को जिस भी ट्रेन में जगह मिल रही है। यही वहीं घुस रहे हैं। एकादशी के बाद से ही मथुरा जानेवालों की भीड़ में वृद्धि हुई है। जिसके चलते अधिकतर सामान्य यात्रियों की ट्रेनों में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा हे।
भारी भीड़ के कारण ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। इस कारण अन्य यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिजर्वेशन कराकर मथुरा की ओर जाने वाले यात्रियों को अब ट्रेनों में सिर्फ बैठने के लिए ही जगह मिल रही है।
स्टेशन पर ज्यादातर जत्थों में आ रहे हैं लोग
स्टेशन पर आने वाले ज्यादातर लोग जत्थों में आ रहे हैं और गिर्राज जी के जयकारे लगाते हुए ट्रेनों में सवार हो रहे हैं। यही वजह है कि मथुरा जाने वाली ट्रेनों में यह भीड़ देखी जा सकती है। ट्रेनों में भीड़ होने के कारण लोग अब कार और बसों से भी जा रहे हैं। मथुरा जाने वाले लोग सुबह पांच बजे यहां से निकलते हैं वे दस बजे तक मथुरा पहुंच जाते हैं और 11 से 12 बजे के बीच उनकी परिक्रमा शुरू हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *