LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

गरीब का हक खाने वालों के विरुद्ध होगी कठोर कार्यवाही – मुख्यमंत्री

भिण्ड में माफिया को पनपने नही देंगे,  जिले को माफिया मुक्त बनाओ

ग्वालियर मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का भिण्ड जिले में ठीक से क्रियान्वयन किया जाये एवं उनका लाभ आमजन को सुगमता से मिले। उन्होंने कहा कि गरीब का हक गरीब को मिले इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गरीब का हक खाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भिण्ड जिले की लहार तहसील स्थित रावतपुरा धाम में योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान जिले के अधिकारियों को दिये।
मुख्यमंत्री ने योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि राशन वितरण व्यवस्था दुरुस्त करेंए गरीब का अन्न गरीब के घर पहुँचे यह सुनिष्चित किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नही होगी। गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के भी उन्होंने निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पात्र हितग्राही को ही योजना का लाभ मिले। सर्वे ठीक प्रकार से कर यह सुनिश्चित किया जाये कि पात्र व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। योजना के पात्र हितग्राहियों की सूची पंचायतों एवं नगर पालिका में चस्पा की जायें। प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही या पैसे माँगने संबंधी शिकायतें बिलकुल बर्दाश्त नही होंगीए ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।
अमृत तालाब योजना अंतर्गत 15 जून तक दिये गये लक्ष्य के अनरूप जिले में तालाबों का निर्माण करें। जिससे इन तालाबों के माध्यम से आगामी बरसात के मौसम में वर्षा जल का संचयन कर पायें। मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजनान्तर्गत जिले में लाड़ली लक्ष्मी की जानकारी ली। साथ ही आगामी 2 मई से 11 मई के बीच आयोजित होने वाले लाड़ली लक्ष्मी उत्सव को उत्साहपूर्वक मनाने के निर्देश दिये। कन्या विवाह योजना पुनः नये स्वरूप में प्रारंभ हो रही है। जिले के सभी ब्लॉक में कन्या विवाह के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किये जायें।
जिले से कुपोषण को जड़ से मिटाएँ और जिले को प्रदेश का पहला कुपोषण मुक्त जिला बनाएँ। इस संवंध में उन्होंने कलेक्टर से कहा कि प्रभावी योजना बनाकर तेजी से कार्य कर जिले को कुपोषण मुक्त बनाये। आंगनवाड़ी गोद लेने की योजना के संवंध में निर्देश दिये कि जिन्होंने आंगनवाड़ी गोद ली हैए वे नियमित आंगनवाड़ी जाकर व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर करने के लिए कार्य करें। ग्राम.अपने शहर का गौरव दिवस कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गौरव दिवस के कार्यक्रमों में सभी की सहभागिता हो तथा सभी अपने ग्राम एवं शहर के गौरव को याद करें। उन्होंने कहा कि गौरव दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करें एवं सद्भाव तथा समरसता का माहौल बनायें। जिले के सरसों के तेल की ब्रांडिंग की जायें। छोटे ऑयल मिल वाले को प्रोत्साहित किया जायें कि वे भी पैकेजिंग करें। सरसों का वैल्यू एडिशन कैसे हो इस पर विचार करेंए संवंधित व्यक्तियों एवं विभागों की बैठक आयोजित कर इस विषय में चर्चा करें।
कडे शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार के माफिया को जिले में पनपने नही देंगेए माफिया को जड़ से उखाड़ फेंकों। माफिया के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेए जिले को माफिया मुक्त बनायें। उन्होंने कहा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहे एवं अवैध परिवहन कर रहे वाहनो को राजसात करने की कार्यवाही की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet jojobet jojobet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet