गरीबों को 2023 तक मुफ्त राशन देगी सरकार, 81.3 करोड़ को मिलेगा फायदा
नई दिल्ली. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई फैसले लिए गए। इसमें सैन्य बलों के लिए वन रैंक वन पेंशन (OROP) और गरीबों के लिए फ्री राशन भी शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा कानून के तहत देश के 81.3 करोड़ गरीबों को 2023 तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि गरीबों को मुफ्त राशन देने पर सरकार पर 2 लाख करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।
नई पेंशन स्कीम 01 जुलाई 2019 से लागू होगी। इससे सरकार पर 8,450 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि 1.7.2014 के बाद सेवानिवृत्त हुए सुरक्षा कर्मियों को मिलाकर OROP के लाभार्थियों की संख्या 25,13,002 पर पहुंच गई है, जो पहले 20,60,220 थी। जिन रक्षा कार्मिकों ने 1.7.2014 के बाद अपनी इच्छा से सेवानिवृत्ति लिया है, उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा।
इसी के साथ सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत 81.3 करोड़ गरीबों को अगले साल यानी दिसंबर 2023 तक मुफ्त राशन देने का फैसला किया है। सरकार इसके लिए प्रति वर्ष 2 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी घोषणा की।

