गंदगी पडी जेब पर भारीः पानी के पाउच और गंदगी, वसूल किया 5000 रूपए जुर्माना
ग्वालियर. बहोडापुर में देशी कलारी के बहार कचरा और गंदगी करना देशी कलारी के संचालक को जेब पर भारी पड गया। गंदगी पर नगर निगम आयुक्त ने कलारी संचालक पर 5000 रूपए का जुर्माना लगाया है। रविवार सुबह नगर निगम आयुक्त सफाई व्यवस्था देखने निकले थे। गंदगी मिलने पर 10 जगह जुर्माना वसूला है।
शनिवार रात कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शहर में रात होने वाली सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था। कमी मिलने पर साफ-सफाई पर सख्ती के निर्देश दिए थे। इसी के चलते नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने रविवार सुबह ताबडतोड कारवाही की है। जब वो अपने दल के साथ बहोडापुर तिराहा स्थिति देशी कलारी के पास पहुंचे तो पानी एंव नमकीन के पेकेट देखकर भडक गए। तत्काल कलारी संचालक को बुलाकर 5 हजार रूपए जुर्माना लगाया और मौके पर वसूल किया है।
बहोडापुर तिराहे के पास ही ठेलों के सामनें गंदगी देखकर निगम आयुक्त ने 9 ठेला चालकों पर सुबह सुबह 200-200 रूपए का जुर्माना किया है।

