क्राइम ब्रांच ने सौरभ खटीक का जुलूस निकाल कर घटना का किया रीक्रियेशन
ग्वालियर. शहर में लगातार हो रही घटनाओं को ध्यान में रखते हुए झांसी रोड थाना पुलिस और क्राइम बा्रंच टीम ने पिछले दिनों कटोराताल पर घटित हुई घटना में मुख्य बदमाश सौरभ खटीक उर्फ अपाचे को गिरफ्तार करने के उपरांत शाम 8 बजे घटनास्थल कटोराताल पर जुलूस के रूप में पहुंचे। रास्ते में चलते समय जनता का भय कम करने के लिये पुलिस की टीम अपने हाथ गरम कर रही थी।
टीआई झांसी रोड रशीद खान और क्राइम ब्रांच के एसआई सुरजीत सिंह परमार ने संयुक्त रूप जांच पड़ताल की सही दिशा में पहुंचने के लिये घटनाक्रम का रीक्रियेशन घटना वाली शाम के ठीक समय रीक्रियेशन किया है। जिससे पुलिस को कई जानकारी मालूम पड़ी है।

