LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

कोरोना महामारी में धकेलने के बाद अब चीन ने परमाणु हमले की धमकी दी

बीजिंग. दुनिया को कोरोना महामारी में धकेलने वाला चीन परमाणु हमले की कहानी भी रच सकता है। चीन ने ताइवान मुद्दे को लेकर जापान पर परमाणु हमले की धमकी दी है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें कहा गया है कि अगर जापान ताइवान की मदद करने की गलती करता है तो उस पर परमाणु बम से हमला किया जाएगा। वैसे तो बीजिंग ताइवान के मुद्दे पर हमेशा ही आक्रामक रहता है लेकिन इस तरह परमाणु हमले की धमकी शायद पहली बार सामने आई है।
जानकारी के अनुसार सीपीसी की अनुमति से यह वीडियो एक चैनल पर चलाया गया। वीडियो में कहा गया है कि हम सबसे पहले परमाणु बम का इस्तेमाल करेंगे हम लगातार परमाणु बम का इस्तेमाल करते रहेगे और तब तक करते रहेंगे जब तक कि जापान बिना किसी शर्त के आत्मसमर्पण ना कर दे। ताइवान का कहना है कि इस वीडियो को चीन के प्लेटफॉर्म पर 2 मिलियन व्यूज मिलने के बाद डिलीट कर दिया गया लेकिन वीडियो की कॉपी यूट्यूब औ ट्विीटर पर अपलोड कर दी गई।
उधर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की रिपोर्ट के अनुसार लिजियन ने कहा है कि जापान ताइवान के मुद्दे को लेकर अपनी सोच बदलनी चाहिए। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि हम एक बार फिर जापान से ताइवान के मुद्दे पर अपनी सोच बदलने का आग्रह करते है। क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। जापान को चीन की संप्रभुता और ईमानदारी के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए। झाओ लिजियन ने यह भी कहा कि ताइवान हमारा हिस्सा है और यह विशुद्ध रूप से चीन का आंतरिक मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *