कैसी गोपनीय कार्यवाही, एसडीएम ने सुबह 5 बजे छापा मारकर 4 पनडुब्बी नष्ट कर 5 वाहन जब्त, पकड़ नहीं आये माफिया
डबरा. एसडीएम दिव्यांशु चौधरी ने शनिवार की सुबह 5 बजे पिछोर इलाके के विर्राट घाट पर छापा मार कार्यवाही की है। इस बीच 4 पनडुब्बियों को नष्ट किया गया है और साथ ही 2 लोडर और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि एसडीएम ने इस कार्यवाही को गोपनीय तरीके से कराया था। उन्होंने सुबह 4 बजे तहसीलदार दिव्य दर्शन शर्मा, पिछोर नायब तहसीलदार रमाशंकर सिंह और राजस्व अमले को जनपद कार्यालय बुलाया। सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन बन्द करवाये ताकि कार्यवाही की जानकारी माफिया तक नहीं पहुंचे। लेकिन इसके बावजूद वहां प्रशासनिक अमला एक भी माफिया को नहीं पकड़ गया।
गौरतलब है कि डबरा इलाके में रेत का अवैध खनन बड़े पैमाने पर चल रहा है। रेत कंपनी रॉयल्टी के बजाय टोकन के जरिये अवैध खनन कर रही है। प्रशासन ने मौके पर मिली पनडुब्बियों को मशीन से तोड़ा और कुछ को जलाकर नष्ट किया।



