LatestNewsराज्य

केदारनाथ से लौट रहे MP के लोगों पर गिरा पहाड़, सगे भाई-बहनों सहित 5 की मौत

 उत्तराखंड. एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है यहां केदारनाथ में दर्शन कर लौट रहे लोगों पर पहाड़ गिरा है। पहाड़ के मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों में एमपी के तीन लोग हैं जो आपस में भाई-बहन हैं। वहीं मध्यप्रदेश का ही एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है जो कि मृतकों का रिश्तेदार बताया गया है। लेंड स्लाइड में जान गंवाने वाले एमपी के तीनों लोग धार जिले के रहने वाले थे।
मंदिर से दर्शन कर लौटते वक्त गिरा पहाड़
घटना रात की है जब केदारनाथ से यात्रा कर लोग वापस लौट रहे थे तभी सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच लेंड स्लाइड हो गया और पहाड़ भर भराकर लोगों पर आ गिरा। हादसे के बाद हाहाकार मच गया और तुरंत मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू हुआ। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है जिनमें मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर के रहने वाले गोपाल, दुर्गा बाई और समन बाई शामिल हैं। साथ ही निपावली के रहने वाले छगनलाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet pusulabet pusulabet holiganbet kingroyal kingroyal giriş betasus betasus giriş alobet alobet giriş holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş atlasbet betcio betplay betcio piabet celtabet kingroyal kingroyal giriş matbet matbet giriş perabet perabet giriş cratosroyalbet jojobet holiganbet casibom grandpashabet casibom jojobet grandpashabet vdcasino holiganbet betcio galabet betplay betzula betyap holiganbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş