केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान पानी फेंका,आरोपी की समर्थकों ने पिटाई की
नई दिल्ली. दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने पानी फेंका। समर्थकों ने मौके पर ही आरोपी की पिटाई कर दी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोप का नाम अशोक झा है और वह खानपुर डिपो में बस मार्शल के पद पर तैनात है। उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। इसी वजह से वे ऐसी हरकत कर हे हैं। इसका बदला दिल्ली क जनता लेग और भाजपा को जीरो सीट देगी। वहीं दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा नेता सभी राज्यों में रैलियां निकालते है उन पर कभी हमला नहीं होता है। केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं। बीजेपी ने उन पर हमला किया है। कुछ दिन पहले नांगलोई और छतरपुर में भी ऐस हरकत हुई थी।

