LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

किश्तवाड़ में आतंकी और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर. किश्तवाड जिले के दूरस्थ छत्रू वन क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षाबलों और पाकिस्तानी आतंकियों के बीच तीव्र मुठभेड शुरू हो गई। खुफिया जानकारी के आधार पर सेना की वहाइट नाइट कोर और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन छत्रू के तहत तलाशी अभियान चलाया जिसमें 2 से 3 आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली है।
आतंकियों ने शुरू की गोलीबारी
जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है। आतंकियों ने तलाशी टीम पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों पक्षों में फायरिंग जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई लेकिन ऑपरेशन तेजी से चल रहा है। यह समूह पिछले कई महीनों से इस क्षेत्र में सक्रिय रहा है और हाल ही संदिग्ध गतिविधियों में शामिल माना जा रहा है।
पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर कार्रवाई
ऑपरेशन खुफिया इनपुट के आधार पर छत्रू के घनू जंगलों में सिंहपोरा के आसपास शुरू किया। इलाकें में जैश ए मोहम्मद से जुडे संभावित 2 से 3 पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर कार्रवाई की गई। वर्तमान में फायरिंग जारी है पूरा इलाका सील कर दिया गया है और अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है।
सुरक्षा के लिए उठाए ये कदम
नागरिकों की सुरक्षा के लिए आसपास के सभी प्रवेश-निकास मार्ग सील कर दिए गए हैं। स्थानीय निवासियों को घरों में रहने की अपील की गई है। अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए और ड्रोन और हेलीकॉप्टर से निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet