Newsमप्र छत्तीसगढ़

चेन व मोबाइल स्नैचिंग पर अंकुश, शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की सक्रिय भूमिका

भोपाल। प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों, खासकर चेन व मोबाइल स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। हाल ही में कटनी, इंदौर, नीमच एवं गुना पुलिस की त्वरित कार्यवाहियों में कई शातिर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने महिलाओं और आम नागरिकों को निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम दिया था।
इंदौर में दो शातिर चैन स्नैचर गिरफ़्तार 
शहर में स्नैचिंग पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कनाडिया पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है, जो खुद को छात्र बताकर सुनसान इलाकों में अकेली महिलाओं से चेन झपटते थे। पुलिस ने उनके पास से तीन थानों की वारदातों में लूटी गई सोने की चेन व आभूषण लगभग ₹5 लाख मूल्य के बरामद किए हैं।
सुनार गिरफ्तार — 3 सोने की चेन बरामद
नीमच पुलिस ने लगातार हो रही चेन स्नैचिंग घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जयेश उर्फ जीतू मालवीय और चोरी का माल खरीदने वाले सुनार राजेश सोनी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई।
गुना में मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश 
गुना पुलिस ने दो शातिर मोबाइल स्नैचरों को गिरफ्तार कर 20 से अधिक घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपियों से छीने गए मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
कटनी में सोने के लॉकेट बरामद
बरही थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे सोने के पाँच लॉकेट, कुल लगभग ₹50,000 मूल्य के, बरामद किए हैं। ऐसे अपराध समाज की सुरक्षा भावना को प्रभावित करते हैं। मध्यप्रदेश पुलिस नागरिकों को आश्वस्त करती है कि महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य में इस प्रकार के अपराधों पर पूर्ण अंकुश के लिए निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet