Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

किन्नरों के दो गुटों में विवाद, पत्थर बाजी व गोली चलाने का आरोप

ग्वालियर.  किन्नरों के दो गुटों में खूनी संघर्ष की सूचना सामने आई है। मामला थाना क्षेत्र के लधेड़ी मछली मंडी इलाके का बताया जा रहा है। एक गुट ने दूसरे गुट पर जमकर पत्थरबाजी की, आरोप है कि मुरैना से आए साबिर उर्फ बेबी किन्नर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला किया है। यह हमला उस समय किया गया जब पीडि़त किन्नर अपने गुरू साधना को मिलकर वापस लौट रहे थे। पीडि़त गुट के किन्नरों का कहना है कि बेबी किन्नर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनपर गोली भी चलाई है जिसके कारण एक व्यक्ति घायल भी हो गया है जिसे इलाके लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नेहा नाम की किन्नर ने बताया कि वह ग्वालियर में कई सालों से अपने गुरू की गद्दी को संभाले हुए है। अपने क्षेत्र में शुभ कार्यों में लोगों के घर भेंट मांगने जाते है लेकिन मुरैना का साबिर उर्फ बेबी किन्नर अपने साथियों के साथ यहां पिछले दो सल से घमासान मचाए हुए है। वह अपने चेलों के साथ किसी भी बस्ती में जाकर लोगों के यहां होने वाले शुभ कार्य में भेंट मांगने लगता है जिसकी कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन पुलिस भी किन्नरों के इस विवाद को हल नहीं करा सकी है।
बताया जा रहा है कि पुलिस जांच के नाम पर मामले को टाल रही है, फिलहाल दोनों ही पक्ष थाने में जमा है। एक किन्नर के हाथ में चोट और दूसरे के सीने और चेहरे पर चोट के निशान है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को सुना जा रहा है इसी के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming pashagaming maximcasino pashagaming superbetin superbetin matbet matbet giriş