कारोबारी से नेता बना लोकेन्द्र राजपूत एनजीओ की आड़ में पत्नी रश्मि का बड़ा खेल
ग्वालियर. लोकेन्द्र राजपूत अपनी पत्नी रश्मि राजपूत द्वारा संचालित स्वशासी संगठन एनजीओ की आड़ में बड़ा खेल चल रहा है। जानकारी के अनुसार लोकेंन्द्र राजनीति आकाओं के दम पर बड़े स्तर पर चंदा वसूली कर एनजीओ का संचालन करता है। पता चला है कि एनजीओ में कई अधिकारी व नेताओं का पैसा लगा हुआ है जो लोकेंद्र बड़े कामों में इस्तमाल कर रहा है।
जौरा विधानसभा में तलाश रहा जमीन
उज्जैन के ए9/14 बसंत विहार में रहने वाले लोकेंद्र सिंह राजपूत अपने को एचआईजी 887, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मुरैना का मूल निवासी बताता है। इसके अनुसार इसने 2004 में वरदान सीड्स एंड एग्रोटक एवं वरदान बायोटेक प्रा.लि. की शुरूआत की और जोड़तोड़ के जरिए खूब चांदी काटी। अब जौरा से विधानसभा का टिकट चाहता है।
लोकायुक्त टीम छापामारी की कार्रवाई कर सकती है
स्वशासी संगठन गरीबों के जीवन उत्थान के लिए सरकार द्वारा नियोजित किये जाने वाला माध्यम है लेकिन लोकेन्द्र जैसे लोग राजनीतिक लाभ लेकर सरकार को गुमराह कर एनजीओ के नाम से बड़ा चंदा वसूली कर अपना काम चला रहे है लेकिन अब लोकायुक्त टीम छापामारी की कार्रवाई कर सकती है। अब देखने वाली बात है कि लोकायुक्त की टीम लोकेन्द्र राजपूत अपनी पत्नी द्वारा संचालित एनजीओ के घालमेल का खेल का कब खत्म करके जेल की सलाखों के पीछे भिजवा रही है।

