Newsमप्र छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता को ग्वालियर से दिल्ली ले गयी पुलिस, AI समिट में किया था विरोध प्रदर्शन, जितेन्द्र के पिता बोले -कुछ भी नहीं बताया

युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव का परिवार थाने के चक्कर लगा रहा है। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव जितेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है जितेन्द्र यादव पद दिल्ली में आयोजित एआई समिट 2026 के दौरान अर्द्धनग्न विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। फिलहाल, दिल्ली पुलिस उन्हें अपने साथ ले गयी। मामले पर स्थानीय पुलिस के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे थे। वहीं जितेन्द्र केपिता केशव यादव ने कहा कि पुलिस मामले में कुछ ठोस नहींबता रही है।


छरअसल, 20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मण्डपम में युवक कांग्रेस ने एआई समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आये हैं। इसमें 15-20 कार्यकर्त्ता हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट हाथ में लिये हुए हैं। टी-शर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है। उस पर लिखा है- पीएम इच कॉम्प्रोमाइज्ड, इन्हीं वीडियो के आधार पर दिल्ली पुलिस युवक कांग्रेस के नेताओं की पहचान कर कार्यवाही कर रही है।

केशव यादव का कहना है कि बेटा कहां है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
परिवार को प्रताडि़त किया-कांग्रेस
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा है कि मामले में कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं दी गयी है। युवक कांग्रेस के नेता जितेन्द्र यादव के घर पर जाकर पुलिस ने छापा मारा। बल्कि मैं तो यह कहूंगा कि अनाधिकृत रूप से उन्होंने घर में प्रवेश किया। परिवार के लोगों को प्रताडि़त किया। उनके मोबाइल तक जब्त कर लिये। आरपी सिंह ने कहा कि लगता ही नहीं मध्यप्रदेश में कोईकानूनी व्यवस्था है। पूर्ण अराजकता का माहौल है। सुबह से शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सहित सभी लोग थाने, एसपी कार्यालय से लेकर क्राइम ब्रांच सहित अन्य स्थानों पर चक्कर लगा रहे है। कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

AI समिट में प्रदर्शन की 3 तस्वीरें…

युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथ में टी-शर्ट लेकर स्टेज पर चढ़ गए थे।
युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथ में टी-शर्ट लेकर स्टेज पर चढ़ गए थे।
इस दौरान कुछ लोग प्रदर्शनकारियों के हाथ से टी-शर्ट लेकर फेंकते दिखे थे।
इस दौरान कुछ लोग प्रदर्शनकारियों के हाथ से टी-शर्ट लेकर फेंकते दिखे थे।
दिल्ली पुलिस प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को अपने साथ ले गई थी।
दिल्ली पुलिस प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को अपने साथ ले गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet