Latestराज्यराष्ट्रीय

कल दिल्‍ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे सीएम शिवराज

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की जानकारी देंगे। साथ ही जनवरी 2023 में इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस एवं सम्मेलन, जी-20 समिट, खेलो इंडिया यूथ गेम्स और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंदौर आएंगे। मुख्यमंत्री उन्हें आयोजन को लेकर अब तक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी देने के साथ मार्गदर्शन लेंगे। साथ ही प्रदेश में 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलाए गए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की जानकारी देंगे। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में लाभ दिलाने के लिए चिन्हित किए गए 83 लाख हितग्राहियों की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet