Latestराज्यराष्ट्रीय

कचरा जलाया तो कटेगा नगरनिगम कर्मचारियों का 3 दिन का वेतन

ग्वालियर. शहर में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए निगम अधिकारियों द्वारा निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत उपायुक्त अमरसत्य गुप्ता ने माधवनगर, हरीशंकरपुरम एवं जीवाजी गंज आदि क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया व कर्मचारियों की उपस्थित चेक की। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कचरा एकत्र करके जलाएं नहीं, यदि किसी भी कर्मचारी द्वारा कचरा जलाया जाता है तो उसका 3 दिवस का वेतन काटा जाएगा।

अमरसत्य गुप्ता ने वार्ड 58 स्थित माधवनगर, हरीशंकरपुरम में निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों की उपस्थित चेक की तो 5 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं जीवाजी गंज क्षेत्र में भी निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थित देखी यहां भी 3 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री अशोक खरे उपस्थित रहे। वहीं लक्कडखाना क्षेत्र में निगम की डिपो का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई रखने एवं वाहनों को समय से निकालने के निर्देश दिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet betsat hızlıcasino matbet pashagaming