कंजरों के डेरे से 6 ड्रम 60 लीटर शराबए 3 लोहे की भट्टियां की जप्त
0 जमीन में गड्डा कर गढ़ा हुआ गुड़ लहान कुल मात्रा लगभग 20000 लीटर को मौके पर किया नष्ट।
ग्वालियर – 27.जनवरी को एएसपी ग्रामीण जयराज कुबेर को खबर मिल कि थाना करहिया क्षेत्रांतर्गत चमेली का चक ग्राम दुबही में कंजर डेरों पर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाई जा रही है ग्रामीण द्वारा थाना करहिया पुलिस को मिली कि अवैध शराब का कारोबार करने बालो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया।
27जनवरी को थाना प्रभारी करहिया एसआई अजय सिंह सिकरवार ने करहिया पुलिस की टीम को बताये स्थान चमेली का चक ग्राम दुबही में दबिश दी गई दबिश के दौरान चमेली का चक ग्राम दुबही में सरकारी नाले के पास हाथ भट्टी की अवैध शराब बनाई जा रही थी। मौके से पुलिस टीम द्वारा 01 केन में भरी करीब 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब मिली, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त किया गया। तलाशी के दौराने पुलिस टीम को 06 ड्रम, लोहे की तीन भट्टियां एवं जमीन में गड्ढे करके भरा हुआ गुड़ लहान कुल मात्रा लगभग 20000 लीटर मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग निकला जिसकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है।

