Uncategorized

“ऑपरेशन अभ्यास” से साबित किया कि हर आपात स्थिति से निपटने में सक्षम है टीम ग्वालियर

दिन व रात में दो बार हुआ अभ्यास
ग्वालियर – सिविल डिफेंस “ऑपरेशन अभ्यास” में ग्वालियर की संयुक्त टीम ने यह साबित करके दिखाया कि ग्वालियर जिला आपात स्थिति से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। ऑपरेशन अभ्यास (मॉकड्रिल) के दौरान देखने में वास्तविक लग रहे ऐसे छद्म (मॉक) दृश्य प्रस्तुत किए जिन्हें देखकर आभास हुआ कि जिला प्रशासन की अगुआई में पुलिस सहित सभी विभागों की टीम बड़े से बड़े संकट से पार पाने के लिये पूरी तैयार है। शासन के निर्देशों के तहत बुधवार को हुए सिविल डिफेंस “ऑपरेशन अभ्यास” के तहत ग्वालियर शहर में तीन स्थानों पर अपरान्ह 4 बजे एवं रात के समय लगभग 8 बजे मॉकड्रिल हुई। सभी स्थानों पर किए गए बचाव (रेस्क्यू ऑपरेशन) की मॉनीटरिंग कलेक्टर रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में बैठकर की और इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिलाया। अधिकारी द्वय द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड, एम्बूलेंस, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ, एनसीसी, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग इत्यादि की टीम को बचाव कार्य के लिए रवाना किया जाता है।
“ऑपरेशन अभ्यास” में दिखाया गया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं. एक की ओर स्थित गिरे भवन पर सबसे पहले जेसीबी मदद से मलवा हटाया जाता है। फायर ब्रिगेड भी इस काम में मदद करती हैं। डॉग स्क्वॉयड एवं एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम साझा प्रयासों से मलवे में दबे हुए लोगों को बाहर निकालते हैं और घायलों को नजदीक में प्राथमिक चिकित्सा दिलाने के बाद एम्बूलेंस द्वारा बेहतर इलाज के लिये महेश्वरी अस्पताल भिजवाया जाता है।
पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी, अपर जिला दण्डाधिकारी टीएन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीकृष्ण लालचंदानी एवं एसडीएम अतुल सिंह मौके पर पहुँच जाते हैं। इन सभी अधिकारियों की देखरेख में तेजी के साथ बचाव कार्य शुरू किया जाता है।
“ऑपरेशन अभ्यास” के तहत संभावित हवाई हमले के दृश्य में दीनदयालनगर के लोगों को बचाने की कार्रवाई को बखूबी ढंग से अंजाम दिया गया। सबसे पहले यहाँ के लोगों को घरों से सुरक्षित निकालकर अटल पार्क में एकत्रित किया जाता है और यहाँ से विशेष वाहनों द्वारा अस्थायी राहत शिविर में पहुँचाया जाता है। लगभग 300 लोगों को सुरक्षित बाहर पहुँचाने का मॉक अभ्यास दीनदयालनगर में किया गया। शिविर में सभी का स्वास्थ्य परीक्षण और पेयजल व भोजन व्यवस्था का सीन भी क्रिएट किया गया। एसडीएम मुरार नरेशचन्द्र गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह व राजीव जंगले के नेतृत्व में दीनदयालनगर के ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet holiganbet lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş ultrabet ultrabet giriş perabet galabet perabet