LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

ऑटो में महिला इंजीनियर भूली बैग, बैग में 6 ज्वेलरी और 15 हजार रूपये थे, ऑटोचालक ने थाने में लौटाया बैग

ग्वालियर. एक ऑटो चालक की ईमानदारी कई लोगों के लिये मिशाल बन गयी है। ऑटो में ऑलइंडिया रेडियो की इंजीनियर का ज्वेलरी से भरा बैग छूट गया था। बैग में लगभग 6 लाख रूपये की ज्वेलरी और 15 हजार रूपये नगद रखे हुए थे। घर पहुंचने के बाद महिला इंजीनियर को बैग की याद आयी ।तब तक ऑटो लेकर चालक वहां से निकल चुका था। महिला ने तत्काल पुलिस को सूचनो दी। पड़ाव पुलिस भी मामले की गंभीरता को समझते हुए तलाशने में लग गयी। कंट्रोल रूम से स्टेशन के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाले। एक धुंधली सी एक फोटो इमेज मिली। पुलिस ऑटो चालक का मोबाइल नम्बर भी मिल गया। पुलिस ने कॉल किया तो चालक ने बताया कि थाने में पहुंचने वाला हैै। उसने बताया कि 2 घंटे तक बैग उसकी गाड़ी में पड़ा रहा । इस दौरान कोई सवारी नहीं मिली तो उसकी भी नजर बैग में नहीं पड़ी। जब घर के लिये गन्ने ले जा रहा था तो बैग पर नजर पड़ी तो ऑटो चालक की ईमान से प्रभावित होकर महिला के पति ने उसे 500 रूपये का नगद ईनाम दिया है। पुलिस ने भी इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर बिरला नगर लाइन नंबर-3 निवासी 35 वर्षीय आशा शर्मा ऑल इंडिया रेडियो में इंजीनियर हैं। अभी वह ग्वालियर में ही पदस्थ हैं। आशा एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए दिल्ली गई थीं। रविवार को वह शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर लौटी हैं। बाहर से एक ऑटो किराए पर लिया। ऑटो वाले ने उनको लाइन नंबर-3 के बाहर छोड़ा और किराया लेकर वापस लौट आया। इसके बाद चालक अपनी ऑटो लेकर निकल आया। वह वापस स्टेशन में ऑटो स्टैंड पर आकर खड़ा हो गया, लेकिन काफी देर तक उसे कोई सवारी नहीं मिली। इधर घर पहुंची आशा को जब उसका बैग नहीं मिला तो वह घबरा गईं। उनको समझते देर नहीं लगी कि बैग गाड़ी में छूट गया है। तत्काल वह स्टेशन पहुंची वहां ऑटो वाले की तलाश की, लेकिन वहां वह नहीं मिला। इसके बाद पड़ाव थाना पहुंचकर सूचना दी। जब पुलिस को पता लगा कि बैग में 6 लाख रुपए के गहने और 15 हजार रुपए नकद हैं तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने CCTV कैमरे के फुटेज निकाले तो एक ऑटो का धुंधला सा फुटेज मिला। उससे नंबर कैच किया और रजिस्ट्रेशन नंबर से मालिक का नाम पता और मोबाइल नंबर मिला। पुलिस को पता लगा कि ऑटो अजय शर्मा निवासी महलगांव की है। इस पर पुलिस ने ऑटो चालक को फोन किया तो वह रास्ते में ही था। उसने बताया कि अभी कुछ देर पहले ही उसकी बैग पर नजर पड़ी तो वह खुद ही थाने आ रहा है। इसके बाद ऑटो चालक थाने पहुंचा। यहां महिला को उसने उसका बैग दिया। पुलिस के सामने महिला ने अपना एक-एक सामान चेक किया। सभी वैसा ही था जैसा बैग में रखा था। इसके बाद महिला के पति ने ऑटो चालक को उसकी ईमानदारी के लिए 500 रुपए का इनाम भी दिया।

बैग मिलने के बाद ऑटो चालक अजय शर्मा को 500 रुपए ईनाम देते हुए आशा के परिजन
ऑटोचालक बोला किस्मत से बैग किसी दूसरी सवारी के हाथ नहीं लगा
इस घटना में ऑटोचालक ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है और उसने बताया कि महिला को उसके घर के बाहर छोड़ने के बाद वह हजीरा सीएनजी भरवाने चला गया। इसके बाद वापिस स्टेशन पहुंचा ।यहां गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन आयी थी। पर सके कोई सवारी नहीं मिली। इस बीच उसने राते में नाश्ता भी किया। ज बवह घर के लिये देवउठनी ग्यारस पर पूजा करने के लिये गन्ने ले जा रहा था तो गन्ना रखते समय पीछे बैग परउ नजर पड़ी। वह बैग लेकर घर पहुं्रचा। फिर उसे समझ आया कि बैग उसी महिला का होगा जिसे लाइन नम्बर 3 पर छोड़ा था। उसके बाद कोई सवारी नहीं मिली है। इसके बाद बैग देखा तो उसमें ज्वेलरी और नगदी थी। इसके बाद तो उसने खाना भी नहीं खाया और बैग लेकर सीधे थाने के लिये निकला। इसी समय पुलिस को भी फोन उस तक पहुंच गया। वह थाने पहुंचा और बैग लौटाया।

पुलिस का कहना
पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना का कहना है कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन एक महिला आई थी और उनके पास दो बैग थे। उनमें से एक बैग ऑटो में छूट गया था। जिस पर पुलिस ने CCTV कैमरे की मदद से ऑटो का पता लगाया और चालक तक पहुंची। महिला को ऑटो चालक ने उसका बैग लौटाया है। इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming maximcasino instagram ban service onlyfans agency matbet matbet betsat hızlıcasino matbet pashagaming