एसडीओ रवीन्द्रसिंह कुशवाह के एक लॉकर में 16 लाख रूपये की ज्वेलरी, दूसरी बैंकों में 8 लाख की एफडीआर, 14 लाख रूपये नगद कैश और 2 बैंकों में हजार-दो हजार नगद कैश मिला
ग्वालियर. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एसडीओ रवीन्द्रसिंह कुशवाह के इकलौते बैंक लॉकर ने सोना उगला है। लॉकर में 16 लाख रूपये के गहने मिले है और इसमें साथ ही 10-10 रूपये के नोट की 2 गड्डी, 20 के नो एक गड्डी समेत कुल 3110 रूपये नगद कैश मिला है। एक बैंक में 8 लाख रूपये एफडीआर, तीसरी बैंक के एकाउंट में 14 लाख रूपये कैश और दो बैंक में हजार व दो रूपये कैश मिला है। इसको लेकर ईओडब्ल्यू की टीम परेशान है। अधिकारी नहीं समझ पा रहे है कि करोड़पति एसडीओ के लॉकर में 10 और 20 के नोट को इतना संभालकर क्यों रखा गया है। टीम को आशंका थी कि लॉकर से जमीन संबधी कागजात मिल सकते हैं। लेकिन कुछ नहीं मिला है। अभी एसडीओ के 6 बैंक खातें की डिटेल आना बाकी है। रात तक वह भी आ सकती है।
क्या है पूरा मामला
9 जुलाई को पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रवीन्द्रसिंह कुशवाह के दो ठिकानों पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ( ईओडब्ल्यू) की टीमों ने छापामार कार्यवाही की थी। यहां एसडीओ रवीन्द्रसिंह के बारे में आपको बता दें, इनके यहां से करोड़ों की संपत्ति के कागजात तो मिले ही है और साथ ही इन साहब के पिछले 16 वर्षो से ग्वालियर में ही जमे हुए होने का पता भी लगा था। इनके यहां से 4 करोड़ रूपये कीमत के 2 मकान, 6 बैंक खाते, 7 बीमा पॉलिसी, ज्वेलरी, नगदी समेत डबरा और बिलौआ में 56.5 बीघा जमीन के साथ ही अनुमानित 10 करोड़ रूपये से अधिक संपत्ति मिली थी। जबकि 30 वर्ष की नौकरी में सभी भत्ते मिलाकर उनकी अनुमाति आय 90 लाख रूपये से अधिक नहीं चाहिये थी।
छापे में ईओडब्ल्यू की टीमा मिली संपत्ति
झांसीरोड स्थित पारस विहार कालोनी में 800 वर्गफीट में बना तीन मंजिला आलीशान मकान। कीमत करीब एक करोड़ रुपए।
• सिटी सेंटर स्थित टाउनशिप में ड्यूप्लेक्स, 1800 वर्ग फीट में निर्मित, जिसे तुड़वाकर तीन मंजिला बनवाया गया। कीमत करीब 3 से 4 करोड़ रुपए।
• डबरा की गणेश कालोनी में दो मकान
• भोपाल के पटेल नगर में फ्लैट
• ग्वालियर के बसंत कुंज में दो फ्लैट (हाल ही में बुक कराए हैं)
• ग्वालियर में PHE कालोनी, गुढ़ी गुढ़ा का नाका और डबरा में तीन प्लॉट
• डबरा में 6.5 बीघा कृषि भूमि
• बिलौआ में 50 बीघा कृषि भूमि
• भिंड जिले के मिहोना के पास जगनापुरा में भी कृषि भूमि है।
• सोने-चांदी के जेवर, करीब 9 लाख के
• 3.50 लाख रुपए नगद
• 6 बैंक खाते
• 7 बीमा पॉलिसी
• एक बैंक लाकर
• एक कार, दो एक्टिवा, एक बाइक

